By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा‌
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
धर्म

सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा‌

Shabdmail News
Last updated: April 25, 2026 4:02 pm
Shabdmail News
Published: April 25, 2026
Share
SHARE

खंडवा ब्यूरो चीफ शब्द मेल न्यूज़ चैनल चंद्रशेखर चंचल चौहान कि खास खबर

अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

ओंकारेश्वर नर्मदा नदी पर बनने वाले पुल के टेंडर हो चुके हैं शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा

पार्किंग क्षेत्र में ईवी चार्जिंग पॉइंट ई कार्ट बैटरी संचालित साइकिल और व्हिल चेयर की व्यवस्था भी की जाएगी

ओंकारेश्वर 24 अप्रैल 2026, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में सिंहस्थ-2028 के लिए ओंकारेश्वर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में किये जा रहे निर्माण कार्यों में “सिंहस्थ के व्यस्ततम समय” के लिए अनुमानित दर्शन क्षमता के अनुरूप भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया तैयार करने, विशिष्टजन के लिए अलग कारिडोर बनाने तथा आपातकालीन चिकित्सा रूट की व्यवस्था करने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में बैठक में मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी., कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, सहित गृह, स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण- भवन, सेतु व सड़क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग; तथा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नगर एवं ग्राम निवेश, मप्र विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एसीएस श्री संजय दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्र में ईवी चार्जिंग प्वाइंट, ई-कार्ट, बैटरी संचालित साइकिल और व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने सिंहस्थ के दौरान पैदल आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए थोड़ी थोड़ी दूरी पर पेयजल और अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने और घाटों के समीप स्नान हेतु कुंड तैयार करने के निर्देश दिए। श्री दुबे ने सिंहस्थ 2028 से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की टेंडर की स्थिति, बजट प्रावधान और निर्माणाधीन कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने कहा कि कुबेर भंडारी और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर तैयार किए जाने वाली वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए मास्टर प्लान के अनुरूप वन विभाग की अनुमति शीघ्र प्राप्त की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की मंदिर, घाट, और पार्किंग क्षेत्र में तैनाती के सम्बन्ध में स्पॉट ट्रेनिंग अवश्य कराई जाए।बैठक में जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि सिंहस्थ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का ओंकारेश्वर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने सिंहस्थ के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोरटक्का रेलवे स्टेशन, कोठी से ओंकारेश्वर लेफ्ट बाईपास और ओंकारेश्वर से कोठी राइट बाईपास रोड और अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी।
बैठक से पूर्व अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हिन्दू धर्म का महान और आस्था का प्रतीक तमिलनाडु का रामेश्वरम मन्दिर
कन्नौज: ‘कंबल वाले बाबा’ के रोग निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, ऋषि नगर में 22 से 28 अप्रैल तक चलेगा उपचार अभियान
दुनिया का एक ऐसा मंदिर जो एक ही रात में बनाया
मेरठ की एक मस्जिद में बर्फी पर चिड़ा युद्ध
जहां जल से नहीं सिन्दूर से होता है भगवान शिव का अभिषेक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
स्थान

तीन दोस्तों के ग़ायब होने की रहस्यमई और डरावनी कहानी जो सच है

Shabdmail News
Shabdmail News
April 28, 2026
राज्य की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले गए।
ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री शांति: हॉर्मुज विवाद पर भारत का कड़ा रुख।”
सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा‌
मैच: पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR)
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा‌
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?