By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल

Shabdmail News
Last updated: May 11, 2026 12:54 pm
Shabdmail News
Published: May 11, 2026
Share
SHARE

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, चार गंभीर घायलों में से दो ने तोड़ा दम

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

कानपुर/बिल्हौर। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। हादसा अरौल थाना क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Contents
  • ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, चार गंभीर घायलों में से दो ने तोड़ा दम
    • गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

जानकारी के अनुसार ‘टेग्रा एक्सप्रेस’ नामक डबल डेकर बस करीब 40 यात्रियों को लेकर पटना से दिल्ली जा रही थी। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 221 पर अरौल टोल प्लाजा के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। पुलिस के अनुसार बस की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी।

जिस ट्रक से टक्कर हुई उसमें अरारोट लदा था और वह सिलीगुड़ी से सहारनपुर जा रहा था। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और यूपीडा की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सुभाष चंद्र, इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से चार गंभीर घायलों को लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया था, जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों में बिहार निवासी नीरज शामिल बताया जा रहा है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों में बबलू, रितेश निवासी मधुबन बिहार तथा वीरपाल निवासी ग्वालियर शामिल हैं। इसके अलावा विक्लेश (एटा), सुदीप सिंह (पौड़ी गढ़वाल), रजत कुमार (औरैया), बिट्टू पटेल (दिल्ली), निरंजन (मुजफ्फरपुर), प्रीति (रुद्रपुर, बिहार) और आसिफ (झज्जर, हरियाणा) घायल हुए हैं।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बिल्हौर की बेटियों को मिलेगी बड़ी सौगात! चार नए कस्तूरबा विद्यालयों की स्थापना का प्रस्ताव
एनएचएआई के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान, हादसों का खतरा कम करने की कवायद
समाधान दिवस में गूंजे जमीन, रिश्वत और अवैध कब्जे के मामले, एसडीएम ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
ककवन पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
घूस लेने के मामले में हरदोई जनपद के दो ईओ सस्पेंड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री सड़क योजना ने गांवों को जोड़ा शहरों से : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Shabdmail News
Shabdmail News
May 10, 2026
सावधान! पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
मित्र हो तो भगवान कृष्ण जैसा आचार्य नारायण कृष्ण दीक्षित जी महाराज
इटावा में आईएमए भवन के नवीनीकृत सभागार का हुआ भव्य उद्घाटन
बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?