
जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
मैनपुरी। थाना एलाऊ पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 32 चोरी के मोबाइल फोन, दो देशी तमंचे 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर कुसमरा-मैनपुरी रोड स्थित गदाईपुर चौराहे पर अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। इसी दौरान कार सवार चारों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और अवैध हथियार बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उज्जैन मेले से मोबाइल चोरी कर वापस लौट रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज उर्फ छोटू शर्मा, उमेश कुमार, विष्णु और सत्येंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अनुज और उमेश पर 11-11, विष्णु पर 8 और सत्येंद्र पर एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

