By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

Shabdmail News
Last updated: May 30, 2026 4:26 pm
Shabdmail News
Published: May 30, 2026
Share
SHARE

स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित

शिक्षा गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष जोर

शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों का होगा सम्मान

कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

रोशन यादव : शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

रायगढ़, 30 मई 2026/ आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के सुचारू संचालन एवं विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही.राव ने आज जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डीईओ ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के विद्यालयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है, उन विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। साथ ही कम परिणाम वाले विद्यालयों को आगामी सत्र के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिले के 54 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्राचार्यों से आगामी वर्ष में और बेहतर परिणाम देने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
डीईओ ने नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों को परीक्षा ब्लू-प्रिंट की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए तथा वर्षभर के पाठ्यक्रम को माहवार योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। इसके अलावा साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं का निर्धारित समय पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समयबद्ध अध्यापन कार्य, डेली डायरी का संधारण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी पर विशेष जोर देते हुए डीईओ ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार निष्क्रिय एवं डिफॉल्टर खातों को तत्काल बंद कर नियमानुसार उनकी राशि शासकीय खाते में जमा कराने की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही संबंधित जानकारी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के माध्यम से जिला कोषालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि छात्रवृत्ति से संबंधित शेष प्रकरणों के लिए पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों की प्रविष्टियां तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), बीआरसी, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री की जन-कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में
मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
सबसे चर्चित खबरें जो दिन भर चर्चा का विषय रहीं।
भारत-फ्रांस तकनीकी साझेदारी को नई उड़ान: ‘भारत इनोवेट्स 2026’ से गहरे होंगे नवाचार के रिश्ते
धर्मशाला तोड़करकब्जे की साजिशमुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहटप्रशासन से FIR की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

जनकल्याण शिविर के माध्यम से मिलेगा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा निराकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Shabdmail News
Shabdmail News
June 8, 2026
शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगनी चाहिए- सुबोध कुमार वर्मा 
IPL 2026: प्लेऑफ की जंग हुई और भी खतरनाक, बड़े उलटफेर से बदला पूरा खेल
छिबरामऊ में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 4 कोचिंग सेंटर सील, लाइब्रेरी पर भी लगा ताला
राज्यसभा में भाजपा की मजबूती: मध्य प्रदेश से तीनों सीटों पर जीत ने बढ़ाया राजनीतिक प्रभाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?