By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: गांव कीचड़ में डूबा, जिम्मेदार मौन! औरंगपुर सांभी की बदहाल तस्वीर उजागर
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

गांव कीचड़ में डूबा, जिम्मेदार मौन! औरंगपुर सांभी की बदहाल तस्वीर उजागर

Shabdmail News
Last updated: May 10, 2026 12:42 pm
Shabdmail News
Published: May 10, 2026
Share
SHARE

स्वच्छता अभियान की खुली पोल — जलभराव और गंदगी से ग्रामीण त्रस्त, सड़क बनी मुसीबत का सबब

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर, कानपुर नगर। प्रदेश सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा और आदर्श बनाने के दावे कर रही है, वहीं बिल्हौर ब्लॉक के औरंगपुर सांभी गांव की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। गांव में फैली गंदगी, जलभराव और जाम नालियों ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल कर दिया है।

गांव की मुख्य सड़कें इन दिनों दलदल में तब्दील हो चुकी हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढों और कीचड़ के चलते आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

यह मार्ग कई गांवों को बिल्हौर कस्बे से जोड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब यह रास्ता लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है। आईटीआई और अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार छात्र-छात्राएं फिसलकर गिर चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है, जबकि जमीनी हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर भरे कीचड़ के बीच जब चारपहिया वाहन गुजरते हैं तो पैदल चल रहे लोगों पर गंदगी के छींटे पड़ना आम बात हो गई है। इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वहीं, इस संबंध में बिल्हौर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी नेमचंद्र ने जल्द नालियों की सफाई कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासनिक आश्वासन धरातल पर कब उतरता है और ग्रामीणों को इस समस्या से कब राहत मिलती है।

कानपुर मेट्रो के पांच नवनिर्मित एलिवेटेड स्टेशन अक्षय ऊर्जा के बेहतर उपयोग से दिखा रहे बचत की राह
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
लखनऊ विश्वविद्यालय बना अखाड़ा – नमाज से शुरू हुआ बवाल
8 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लातें! मैनपुरी में दबंगई का सनसनीखेज आरोप, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट! स्टेडियम से हेलीपैड तक सुरक्षा का लिया गया जायजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

तमंचे की वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार करके भेजा जेल

Shabdmail News
Shabdmail News
August 7, 2026
स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर लिया दर्शन लाभ
सीडीओ ने मकनपुर ग्राम पंचायत में किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं की प्रगति परखी
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: गांव कीचड़ में डूबा, जिम्मेदार मौन! औरंगपुर सांभी की बदहाल तस्वीर उजागर
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?