राहुल शर्मा संवाददाता शब्द मेल समाचार पत्र अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ लोधा विकास खंड लोधा में सेवा संकल्प अभियान एवं पोषण माह के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ बाल विकास एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एसडीएम राम आयुष जायसवाल, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शहाना खातून, सुपरवाइजर दीक्षा वर्मा एवं रेनू बघेल, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर प्रवेश कुमार, सतेन्द्र कुमार सहित विकास खंड लोधा के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं इस दौरान विधायक राजकुमार सहयोगी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई तथा छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया। इसके अलावा स्वस्थ एवं हेल्दी बच्चों को पुरस्कृत कर अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।
गोष्ठी में महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया


