By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत डेयरी, होटल और बेकरी की सघन जांच
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनीस्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत डेयरी, होटल और बेकरी की सघन जांच

Shabdmail News
Last updated: August 5, 2026 1:39 pm
Shabdmail News
Published: August 5, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव : शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

रायगढ़, 5 अगस्त 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभागीय टीम ने शहर की डेयरी दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी का सघन निरीक्षण कर खाद्य कारोबारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान के दौरान पनीर एनालॉग और डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी आदेशों की जानकारी भी दी गई।

डेयरी एनालॉग व पनीर एनालॉग की बिक्री नहीं करने के दिए निर्देश

नियंत्रक के आदेश के परिपालन में 4 अगस्त को अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को राज्य शासन द्वारा डेयरी एनालॉग के निर्माण एवं विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध से अवगत कराया गया। साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रकार का पनीर एनालॉग बिक्री के लिए न रखें तथा केवल मानक अनुरूप खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें।

ब्रेड और केक के नमूने लिए, जागरूकता अभियान भी चलाया

निरीक्षण के दौरान मंगलूडीपा रायगढ़ स्थित आरजू बेकरी से ब्रेड और केक का एक-एक विधिक नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके साथ ही आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधि के तहत खाद्य सुरक्षा संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए तथा दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता पाम्पलेट वितरित किए गए। अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल तथा नमूना सहायक सुमन अग्रवाल उपस्थित रहे।

दो वारंटी आरोपी शिवराजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े, न्यायालय में किया गया पेश
NEET पेपर लीक मामला: शुरुआत से अब तक क्या-क्या हुआ, देशभर में मचा बवाल
ऑपरेशन क्लीन हंट में कोतवाली पुलिस ने मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
बेटे की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार…
भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बड़ी बैठक, आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई दिशा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेशसनसनी

हाईवे पर बकरा कारोबारियों से लूट का खुलासा, पांच आरोपी दबोचे

Shabdmail News
Shabdmail News
September 20, 2026
मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा
पश्चिम बंगाल का संदेशखाली क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है।
बाबा रामदेव जी महाराज व श्री तेजा जी महाराज का दशमी महोत्सव आस्था उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उत्तरीपुरा में गूंजे भारत माता के जयकारे, तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत डेयरी, होटल और बेकरी की सघन जांच
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?