By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
मध्य प्रदेश

बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Shabdmail News
Last updated: August 13, 2026 2:29 pm
Shabdmail News
Published: August 13, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशाल नौका तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
बोट क्लब बड़े तालाब पर हुआ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की इस अनूठी पहल को सराहा

   ————————————————————————–

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया का सबसे युवा देश भारत अपने सामर्थ्य से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। बोट क्लब भोपाल पर आयोजित विशाल नौका तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए युवाओं को नई ऊर्जा दे रही है। जल की लहरों पर तिरंगा यात्रा का यह दृश्य अद्भुत और रोमांचकारी अहसास करा रहा है। प्रदेश ने जल में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति की भावना को नया आयाम दिया है। यह गौरवपूर्ण दृश्य पूरी दुनिया देख रही है कि जल में तिरंगा यात्रा निकालकर मध्यप्रदेश एक नया कीर्तिमान रच रहा है। “तिरंगा यात्रा” में जनमानस का उत्साह अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज भोपाल के बोट क्लब में आयोजित “विशाल नौका तिरंगा यात्रा” में सहभागिता की तथा केनो सलालम शो देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए खिलाड़ियों और उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ किया कौशल का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा थाम कर तिरंगा नौका यात्रा का नेतृत्व किया। देशभक्ति गीतों के बीच उन्होंने तिरंगे के रंगों के गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोट क्लब पर उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बड़े तालाब की लहरों पर अठखेलियां करती बत्तखों और मछलियों को दाना भी खिलाया। इस अवसर पर कयाकिंग-केनोइंग के माध्यम से वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग द्वारा परिकल्पित यह अनूठी पहल अद्वितीय है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रविंद्र यती विशेष रूप से उपस्थित थे।

जल, थल, नभ हर जगह तिरंगा लहराए

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। उन्होंने आजादी की लड़ाई के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देश के वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी। हमारा लक्ष्य है कि “जल, थल और नभ में हर जगह तिरंगा शान से लहराए। ”भारत माता का वैभव परम तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो, इसी उद्देश्य से यह भव्य यात्रा आयोजित की गई है।

बड़ा तालाब बना देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं के प्रकटीकरण का साक्षी

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल की बड़ी झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच निकली तिरंगा नौका यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें कई नावें तिरंगे के साथ शामिल हुईं और बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। भोपाल का बड़ा तालाब देश भक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं के प्रकटीकरण का साक्षी बना। बड़ी संख्या में नावों और तिरंगे के विशेष फॉर्मेशन से जल सतह पर विशाल तिरंगा बनाया गया। तिरंगा नौका यात्रा में युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।

गेहूँ उपार्जन में कोई भी लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश गढ़ रहा है विकास की कहानियां
मेट्रो के विस्तार से आने वाले समय में सुखद सुरक्षित यातायात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

26 जुलाई को मैनपुरी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट! स्टेडियम से हेलीपैड तक सुरक्षा का लिया गया जायजा

Shabdmail News
Shabdmail News
July 23, 2026
देश की अनोखी नीमच हर्बल मंडी
IIT दिल्ली बनी भारत की नंबर-1 यूनिवर्सिटी, QS रैंकिंग 2027 में रचा नया इतिहास
“ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता
आखिरी जंग शुरू! IPL 2026 प्लेऑफ में भिड़ेंगी बड़ी टीमें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा निकालकर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?