कन्नौद संवाददाता : महेंद्र चौबे शब्द मेल समाचार
कन्नौद नगर में भगवान श्री परशुराम जी की पावन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। यात्रा में समाजजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम जी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
यात्रा के दौरान भक्तजन जयघोष एवं भक्ति गीतों के साथ धर्ममय वातावरण निर्मित करते नजर आए। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया तथा शीतल पेय एवं प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर विधायक आशीष जी शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश जी कुंडल एवं समाज के सभी वरिष्ठ समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाजजनों ने भगवान श्री परशुराम जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाज में एकता, संस्कार एवं धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गौरवशील बच्चों v अभिवावकों का सम्मान किया गया जिसमें डांगरखेड़ा से राम चोबे बृजेशजी चौबे को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ

