By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

Shabdmail News
Last updated: June 18, 2026 11:10 am
Shabdmail News
Published: June 18, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा भारत, विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर: राज्य सभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की झलक से रूबरू हो रहे नागरिक

किसान, महिला, युवा, गरीब और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को आकर्षक ढंग से किया गया प्रदर्शित

रायगढ़, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों, गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को सुरक्षा प्रदान की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है, जबकि जल जीवन मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण संपर्कता में आई क्रांतिकारी वृद्धि, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा तथा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश डिजिटल, आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त हुआ है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की आय वृद्धि तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
सिंदूर पार्क में आयोजित यह प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों, ग्राफिक्स, तथ्यात्मक आंकड़ों एवं सफलता की कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को यह जानने का अवसर मिल रहा है कि बीते वर्षों में संचालित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। प्रदर्शनी में वित्तीय समावेशन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में आए बदलावों, आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली, ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार, ई-गवर्नेंस तथा सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आए बदलावों को भी रोचक और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया गया है कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं सेवा वितरण प्रणाली किस प्रकार अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ हुई है।
देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। चित्रों और तथ्यों के माध्यम से यह बताया गया है कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाया है। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की झलक है। राज्य में सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जल संरक्षण, डिजिटल सेवाओं तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को चित्रों एवं विस्तृत विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठा सकें।
फोटो प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्रीकांत सोमवार, श्री सुरेश गोयल, श्री जतिन साव, श्री अनुपम पाल, श्री पवन शर्मा, श्री पावन अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री शैलेश माली, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती मधुलता पटेल, श्री असलम हुसैन, सतनाम पोथीवल, श्री अरुण सिंह, श्री राज सहगल, श्री चीकू केशरवानी, नेहा देवांगन, श्री प्रशांत ठाकुर, मुकेश चतुर्वेदी, लल्ला देवांगन, नियाज खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु 22 मई को होगा प्रशिक्षण
मानसून की एंट्री के साथ एल नीनो का खतरा: क्या इस बार कम होगी बारिश? किसानों से लेकर अर्थव्यवस्था तक बढ़ी चिंता
74 से76 प्रतिशत तक रहा बंगाल में आखरी चरण का मतदान
रायपुर : भविष्य की उड़ान: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू
सरकार का प्रयास ‘सबका हो घर अपना’ योजना पर आधारित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

हिमन्त बिस्वा सरमा फिर बने असम के मुख्यमंत्री

Shabdmail News
Shabdmail News
May 12, 2026
मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री 12 म ई से 30 जून तक विशेष अभियान
LIC के बीमा धारकों को अब मोबाइल फोन ताज़ा अपडेट
सरकारी लोन और योजनाओं से युवा बनाए अपने करियर
सरकारी बम्पर भर्तियां पूरे भारत में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?