By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर

Shabdmail News
Last updated: June 22, 2026 2:07 pm
Shabdmail News
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल छत्तीसगढ़

जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक में अधिकारियों को दिया गया पीएम गति शक्ति पोर्टल का प्रशिक्षण

लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और बड़े प्रोजेक्ट्स में इसके सफल क्रियान्वयन की दी गई जानकारी

रायगढ़, 22 जून 2026/ जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री आर. गोकुल, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में उद्योग संचालनालय से रायगढ़ पहुंची सहायक संचालक सुश्री कुमुद मिश्रा ने अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना का विस्तृत परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, आधारभूत संरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान पीएम गति शक्ति समिति की कंसल्टेंट श्रीमती प्रिया ने पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को इसकी विभिन्न विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पोर्टल पर उपलब्ध भू-स्थानिक आंकड़ों, आधारभूत संरचना से संबंधित सूचनाओं तथा विभिन्न विभागों के डाटा का उपयोग कर विकास परियोजनाओं की बेहतर योजना तैयार की जा सकती है। उन्होंने पोर्टल पर लाइव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
श्रीमती प्रिया ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों में सड़क, रेल, ऊर्जा, औद्योगिक एवं अन्य बड़ी अधोसंरचना परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पीएम गति शक्ति पोर्टल का सफल उपयोग किया जा चुका है। इससे परियोजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध बनी है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ने से संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो रहा है तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब को कम किया जा सकता है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से कहा कि पीएम गति शक्ति पोर्टल केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली का गंभीरता से अध्ययन करने तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन में इसका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, डाटा उपयोग एवं परियोजना प्रबंधन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IPL 2026 की बड़ी खबरें: RCB ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, वैभव सूर्यवंशी बने सीजन के सबसे बड़े सितारे
औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, कारखानों में लगातार मॉक ड्रिल और औचक निरीक्षण जारी
दिल्ली में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, संसद के बाहर विपक्ष का विरोध
जैन समाज की होनहार बेटी श्रुति जैन सीए परीक्षा पास कर लौटीं रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

रायपुर : कृषि मंत्री श्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की

Shabdmail News
Shabdmail News
April 20, 2026
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल
युवाओं के लिए सरकार की अनेकों योजनाएं
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: IMD की चेतावनी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा के वार्षिक पुरस्कार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?