By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और मां से मारपीट! बेटी को छोड़ने आई मां का हाथ टूटा, पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और मां से मारपीट! बेटी को छोड़ने आई मां का हाथ टूटा, पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप

Shabdmail News
Last updated: July 30, 2026 4:36 pm
Shabdmail News
Published: July 30, 2026
Share
SHARE
जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी: शब्द मेल समाचार

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता पिंकी देवी पत्नी विनोद, निवासी ग्राम महमूदपुर कीरत, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज ने एसपी मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के मुताबिक 20 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे पिंकी देवी अपनी बेटी श्वेता को उसके पुत्र की दवा दिलाकर आगरा से उसकी ससुराल ग्राम डडेमहार, मौजा समान, थाना किशनी छोड़ने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन और ₹2 लाख नकद की मांग को लेकर विवाद किया।

पीड़िता का आरोप है कि मांग का विरोध करने पर ससुराल पक्ष के कई लोगों ने एक राय होकर उसे और उसकी बेटी श्वेता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में पिंकी देवी के सिर, हाथ, कान सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शिकायत में विवाहिता के करीब डेढ़ वर्ष के बेटे को भी चोट लगने का उल्लेख किया गया है।
आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस पर भी गंभीर आरोप
पिंकी देवी का आरोप है कि घटना की सूचना थाना किसनी पुलिस को देने के बावजूद उनकी तहरीर पर उनकी शिकायत के अनुरूप मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी श्वेता के नाम से मु0अ0सं0 0331/2026, धारा 85, 115(2), 352 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट, गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद उनकी अलग तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने थाना किसनी में तैनात दरोगा धर्मेंद्र यादव पर मुकदमा दर्ज करने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में एक अन्य दरोगा छत्रपाल सिंह पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने एसपी से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, उचित धाराओं में कार्रवाई, कथित रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

नोट: पुलिस पर रिश्वत मांगने और ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

कानपुर में उलझे रिश्ते: मां ने डीएम से लगाई गुहार, बेटी से मुक्ति की मांग
वृंदावन में नाव पलटनें से 15 लोगों की मौत
बिल्हौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
करहल के इस स्कूल पर गंभीर आरोप! 800 बच्चों की जान खतरे में? शिकायत में हुए बड़े खुलासे
मैनपुरी में वंश कश्यप को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा उनके पिता केशव कश्यप का अनशन आखिरकार समाप्त हो गया।
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में रेल कोच में भीषण आग, फिरोजाबाद से मंगाए गए फायर टेंडर!

Shabdmail News
Shabdmail News
September 13, 2026
विषधन: जर्जर सड़क हादसों का बन रही सबब, पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने दी आंदोलन की चेतावनी
भारत-जापान शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज: रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी
प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण
असम विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का घुसपैठियों पर आक्रामक भाषण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और मां से मारपीट! बेटी को छोड़ने आई मां का हाथ टूटा, पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?