जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
जिलाधिकारी से हुई बातचीत और प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद केशव कश्यप ने अनशन खत्म करने का फैसला लिया।
वंश कश्यप की मौत के मामले में परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा था। इसी मांग को लेकर उनके पिता ने अनशन शुरू किया था। कई दिनों तक चले अनशन के बाद जिलाधिकारी ने केशव कश्यप से बातचीत कर मामले में आवश्यक कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
प्रशासन के आश्वासन के बाद केशव कश्यप ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। जिलाधिकारी के द्वारा केशव कश्यप को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया है,अनशन समाप्त होने के बाद परिवार ने उम्मीद जताई है कि अब मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अनशन तो समाप्त हो गया है, लेकिन वंश कश्यप के परिवार की न्याय की मांग बरकरार है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन पर होने वाली कार्रवाई और जांच के नतीजों पर टिकी हैं।

