By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: July 1, 2026 3:43 pm
Shabdmail News
Published: July 1, 2026
Share
SHARE

शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में फरार था आरोपी

गांव लौटते ही लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर “फरार आरोपी चाहे कितने भी वर्षों तक कानून से बचने की कोशिश करें, पुलिस उन्हें कानून के कटघरे तक जरूर पहुंचाएगी।” — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

रोशन यादव
शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

01 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा एवं पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हेमा राठिया को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम पर हमला कर 11 वर्षों से था फरार

प्रकरण वर्ष 2015 का है, जब आरोपी हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो एवं मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में लगे पुलिस बल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर हमला कर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई तथा पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।

घटना में पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी।

11 साल बाद गांव लौटा, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया

विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि फरार आरोपी हेमा राठिया पिता रूपसिंह राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश —

“रायगढ़ पुलिस की नजर फरार प्रत्येक आरोपी पर है। अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा हर आरोपी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।”

मौसम विभाग ने किया, हाई अलर्ट देश के अनेक राज्यों में गर्मी का सितम जारी
NEET पेपर लीक मामला: शुरुआत से अब तक क्या-क्या हुआ, देशभर में मचा बवाल
बिलहौर: SDM के आदेशों की खुली अवहेलना; एक सप्ताह से ठप पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे ग्रामीण*
तेज रफ्तार का कहर: मिनी ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी
ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, 1.295 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

भा जा पा ने पूरा किया मिशन बंगाल। बंगाल में भारी मतो भारतीय जनता पार्टी की जीत

Shabdmail News
Shabdmail News
May 4, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का अपने घर का सपना हुआ साकार
UGC NET 2026 और उच्च शिक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट, छात्रों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण
विश्व कप में लियोनेल मेसी का नया रिकॉर्ड, 18 गोल के साथ बने इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?