By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: रायपुर : भविष्य की उड़ान: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

रायपुर : भविष्य की उड़ान: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू

Shabdmail News
Last updated: June 22, 2026 2:39 pm
Shabdmail News
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा गरीब और मेहनती निर्माण श्रमिकों के बच्चों को देश के बेहतरीन निजी आवासीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की पूरी पढ़ाई, रहना-खाना और अन्य सभी शैक्षणिक सुविधाएं पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

धमतरी जिले को मिला 7 सीटों का लक्ष्य, 3 जुलाई तक करें आवेदन

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत धमतरी जिले को कुल 7 सीटों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक श्रमिक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए 3 जुलाई 2026 तक आवेदन विभागीय वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in में या मोबाइल ऐप “श्रमेव जयते” के माध्यम से कर सकते हैं।इसके साथ ही ऑफलाइन श्रम संसाधन केंद्र कुरूद, धमतरी, मगरलोड, नगरी एवं जिला श्रम कार्यालय (कक्ष क्रमांक-68) में दस्तावेजों के साथ जमा किया जा सकता है।
इसके लिए आवेदक निर्माण श्रमिक का मंडल में कम से कम 1 वर्ष पुराना वैध पंजीयन होना अनिवार्य है। योजना का लाभ श्रमिक की प्रथम दो संतानों को ही देय होगा तथा बच्चा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहा हो। विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह से मेरिट (प्रावीण्यता सूची) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ श्रम पंजीयन कार्ड, बच्चे का पहचान पत्र (जैसे [Aadhaar Redacted] कार्ड), मूल निवास प्रमाण पत्र, पूर्व वर्ष की अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) एवं स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
पश्चिम बंगाल में भी योगी का चला जादू : उमड़ा जनसैलाब
नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ठगी के पैसों से खरीदी थी बोलेरो
सरकारी नौकरी 2026: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
मानसून की सक्रियता बढ़ी, देश के कई राज्यों में बारिश से मिली राहत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

पानी लगाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गला दबाकर मारने का प्रयास

Shabdmail News
Shabdmail News
May 22, 2026
शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगनी चाहिए- सुबोध कुमार वर्मा 
भाजपा स्थापना दिवस: संगठन से सत्ता तक का सफर
मिडल-ईस्ट जंग की आड़ में LPG गैस की कालाबाजारी
भारत में धार्मिक पर्वों का विशेष महत्व माना जाता है और इन्हीं प्रमुख पर्वों में से एक है गंगा दशहरा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: रायपुर : भविष्य की उड़ान: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?