गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
वारंटी/अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अरौल पुलिस को मिली सफलता
बिल्हौर/कानपुर नगर (अरौल):
कानपुर नगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरौल पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम तथा अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के कुशल नेतृत्व में थाना अरौल प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 03 मई 2026 को तड़के करीब 03:14 बजे देवकली मोड़ से लगभग 70 कदम दूर बहद ग्राम देवकली, चौकी मकनपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आसिफ उर्फ गुड्डू पुत्र गुड्डू निवासी जगतपुर गोतिया, थाना बरेली (हाल पता: मोहल्ला कुंजरी मकनपुर, थाना अरौल, कानपुर नगर), उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना अरौल पर मु0अ0सं0 0095/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक विशाल कुमार शर्मा
उपनिरीक्षक चन्द्र यादव
उपनिरीक्षक सचिन कुमार
कांस्टेबल 815 ब्रजेश सिंह
कांस्टेबल 3151 अनेज सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

