विवेक कुमार संवाददाता शब्द मेल समाचार ककवन कानपुर नगर
भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
ककवन. ककवन कस्बे में स्थित प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक जी द्वारा सिद्धनाथ मंदिर परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया गया
इस दौरान विशेष स्वच्छता और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया साथ ही साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए
भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई बताया गया सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचना पहली प्राथमिकता है
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई क्षेत्रीय नागरिकों का पार्टी का पका पहनकर समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को सम्मानित किया
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सानू राठौर अखिलेश अवस्थी राहुल पांडे राकेश पांडे डॉ अरुण आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे

