By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: May 30, 2026 4:36 pm
Shabdmail News
Published: May 30, 2026
Share
SHARE

🚨 आरोपी महिला से अवैध शराब, शराब बिक्री रकम भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

🚨 नशे और अवैध शराब के कारोबारियों के लिए रायगढ़ में नहीं कोई जगह—एसएसपी शशि मोहन सिंह

रोशन यादव
शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

30 मई, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 29 मई 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम कुडुमकेला में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा विशेष अभियान के तहत कल ग्राम कुडूमकेला में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुडुमकेला बरपारा निवासी सिरमोती मांझी अपने घर की परछी में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी देखकर वहां शराब पीने के लिए जुटे कुछ लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने घर में मौजूद महिला से पूछताछ की, जिसने अपना नाम सिरमोती मांझी (45 वर्ष) निवासी ग्राम कुडुमकेला बरपारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ बताया।

पूछताछ के दौरान महिला ने घर पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक जरीकेन में रखी कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,200 रुपये है। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 250 रुपये नगद भी जब्त किए गए। महिला द्वारा अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करना पाए जाने पर थाना घरघोड़ा में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्धो पटेल तथा महिला आरक्षक सम्पत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश :

“ऑपरेशन आघात के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध शराब का कारोबार समाज में अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देता है। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।”

फरुट के पैसे मांगने पर हमलावरों ने प्रवासी रेहड़ी चालक पर किया हमला
IPL 2026 फाइनल: RCB बनाम GT, पंत-पांड्या-सिराज पर टिकी देशभर की नजरें
छोड़ेगे न हम तेरा साथ, ओ साथी मरते दम तक…
मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री 12 म ई से 30 जून तक विशेष अभियान
मध्य प्रदेश में बढता आधुनिक सुविधाओं के साथ रेलवे का विस्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorizedअंदरूनी सूत्र

प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना के तहत आईआईटी पटना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Shabdmail News
Shabdmail News
April 21, 2026
प्रकृतिक आपदाओं और संकट के समय सरकार हमेशा साथ -मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
भाजपा स्थापना दिवस: संगठन से सत्ता तक का सफर
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सीजी डॉयल-112 के तहत रायगढ़ को मिले 16 अत्याधुनिक ईआरव्ही वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री की प्रमुख सरकारी योजनाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?