इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुप्रीटेंडेंट (कार्यालय अधीक्षक) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
शब्द मेल समाचार संवाददाता उत्तर प्रदेश
उन्नाव जनपद के नवाबगंज क्षेत्र से एक गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम भितरेपार, पोस्ट नवाबगंज के निवासी शुभम सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुप्रीटेंडेंट (कार्यालय अधीक्षक) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
खास बात यह है कि शुभम सिंह वर्तमान में सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और व्यस्त कार्यशैली के बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। उनकी इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए शुभम ने इसका श्रेय अपने बड़े भाई विकास सिंह के मार्गदर्शन और अपनी माता रेखा सिंह के आशीर्वाद व त्याग को दिया।
शुभम सिंह की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजन, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभम की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

