गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर
शिवराजपुर, कानपुर नगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवराजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के मार्गदर्शन में थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर एनसीआर संख्या 137/16 धारा 323/504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त भुल्लन पुत्र ननकू पाल निवासी ग्राम नौरंगाबाद, थाना शिवराजपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से न्यायालय में विचाराधीन मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय माती कानपुर देहात भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक सुनील सिजेरिया थाना शिवराजपुर की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।

