By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: ओमनी कार से महिला की हत्या करने बाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

ओमनी कार से महिला की हत्या करने बाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Shabdmail News
Last updated: October 2, 2026 6:09 am
Shabdmail News
Published: October 2, 2026
Share
SHARE

पुलिस ने अरविंद उर्फ डंकू को दबोचा, घटना में प्रयुक्त ओमनी कार बरामद

जितेन्द्र सिंह जीतू
आगरा मंडल प्रभारी
शब्द मेल समाचार

कुरावली/मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में लखौरा मार्ग पर महिला को ओमनी कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओमनी कार भी बरामद की है।

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुये बताया है कि बीते 25 सितंबर 2026 को ग्राम चंदाई के लखौरा मार्ग पर एक महिला को जान से मारने की नीयत से ओमनी कार से टक्कर मार दी गई थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में मृतका के पति शिशुपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम टीकाहार, थाना कुर्रा की तहरीर पर थाना कुरावली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सीओ कुरावली सचितानंद सिंह के नेतृत्व में थाना कुरावली पुलिस व मिशन शक्ति टीम एवं अन्य पुलिस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस ने विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरविंद उर्फ डंकू पुत्र प्रकाश, निवासी ग्राम चंदाई, थाना कुरावली, मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण के मुताबिक आरोपी को 1 अक्टूबर को सुबह करीब 6:50 बजे एनएच-34 रोड से ग्राम महादेवा की ओर गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओमनी कार बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरावली में अपराध संख्या 429/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गयी थी।आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के नेतृत्व में निरीक्षक सविता सेंगर (प्रभारी मिशन शक्ति टीम), उपनिरीक्षक शैलेश निगम, दिनेशचंद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, दीपांशु, प्रियंक , नेहा, मंजू सागर, साधना तथा हेड कांस्टेबल अर्चना गौतम शामिल रहे।

स्वच्छता और जलभराव रोकथाम से थमेगा संचारी रोगों का प्रसार
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा के वार्षिक पुरस्कार
मैनपुरी में वंश कश्यप को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा उनके पिता केशव कश्यप का अनशन आखिरकार समाप्त हो गया।
कैबिनेट की बैठक में CM योगी ने लिए यह महत्वपूर्ण फैसले, इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी देखें
बिल्हौर को मिलेगी विकास की नई पहचान, आधुनिक बस अड्डा निर्माण की तैयारी तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेशसनसनी

टिकट कटेगा या फिर दल-बदल का खेल चलेगा

Shabdmail News
Shabdmail News
September 7, 2026
मल्का पावर परियोजना विवाद पहुंचा कानूनी दहलीज तक, शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर!
होटलों के जरिए चल रहे शोषण रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत कई पर शिकंजा कसने की तैयारी
7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल का हुआ प्रेजेंटेशन स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन का दिया संदेश, सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से किया सफर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: ओमनी कार से महिला की हत्या करने बाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?