By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: शांति, करुणा और मानवता का संदेश, बिल्हौर में रोशन हुए 2570 दीप
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

शांति, करुणा और मानवता का संदेश, बिल्हौर में रोशन हुए 2570 दीप

Shabdmail News
Last updated: May 1, 2026 5:57 pm
Shabdmail News
Published: May 1, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर, कानपुर नगर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिल्हौर क्षेत्र के सुंगल बुद्ध विहार, सिद्धार्थपुरम (डोडवा जमीली) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे बुद्ध विहार परिसर को 2570 दीपकों से सजाया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और आकर्षक बन गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को पुस्तकों, बैग, कॉपी, रजिस्टर और अन्य स्टेशनरी सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला।
आयोजन में वैश्विक शांति की कामना के साथ बुद्ध पूजा, महापरित्राण पाठ एवं धम्मपद का अखंड संगीयान किया गया। कार्यक्रम में धर्म, शांति और मानवता के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम का ऑनलाइन नेतृत्व श्रीलंका के महापंडित भिक्षु प्रियदर्शी थेरो ने किया। वे पाली और संस्कृत बौद्ध साहित्य के विद्वान हैं तथा केलनिया यूनिवर्सिटी, श्रीलंका से जुड़े एक प्रतिष्ठित रिसर्च स्कॉलर भी हैं।
इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों ही वैशाख पूर्णिमा के दिन हुए थे। इसी कारण यह पर्व त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानव जीवन की दुर्लभता, संसार में शांति की आवश्यकता, दुख के कारण और उससे मुक्ति के मार्ग पर प्रकाश डाला। साथ ही करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग के महत्व को विस्तार से समझाया गया।
यह आयोजन शांति, करुणा और बुद्ध वाणी के संदेश से गूंज उठा। इसमें बिल्हौर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के अलावा कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, हरदोई और उन्नाव समेत कई जनपदों से भी लोग शामिल हुए।

आमापाली में ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ आयोजित,
निजी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गलत खसरा न. दर्शाकर शासकीय भूमि बता कर की शिकायत
पश्चिम बंगाल में भी योगी का चला जादू : उमड़ा जनसैलाब
असम चुनाव 2026: सियासी सरगर्मी तेज, BJP vs कांग्रेस में कांटे की टक्कर
एक बार फिर सुर्खियों में आई पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हलचल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

अनाज तुलाई को लेकर हुआ किसान की तहसीलदार से हुई हाथापाई

Shabdmail News
Shabdmail News
April 30, 2026
युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स भोपाल में जरूरतमंदों को भोजन वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा का आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: शांति, करुणा और मानवता का संदेश, बिल्हौर में रोशन हुए 2570 दीप
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?