By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: निजी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गलत खसरा न. दर्शाकर शासकीय भूमि बता कर की शिकायत
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

निजी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गलत खसरा न. दर्शाकर शासकीय भूमि बता कर की शिकायत

Shabdmail News
Last updated: April 5, 2026 6:38 am
Shabdmail News
Published: April 5, 2026
Share
SHARE

जमीन मालिक के द्वारा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में की गई शिकायत की

रोशन यादव संभाग हेड
शब्द मेल समाचार

रायगढ़ / घरघोड़ा / जिला रायगढ़ के एक निजी भूमि पर फ्लाई ऐश (राख) डंपिंग के मामले में स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड नं ३ पार्षद घरघोड़ा के द्वारा उसे शासकीय भूमि खसरा नंबर ३११/१ जो शासकीय मद में दर्ज है को बताकर शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया है। घरघोड़ा ब्लॉक के नवापारा पंचायत में शासकीय भूमि पर शारदा मिनरल्स दर्रामुड़ा से निकलने वाले फ्लाई ऐश को अवैध रूप से डंपिंग करने का आरोप लगाया गया है ।भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोलू उरांव इस मामले में नयाब तहसीलदार घरघोड़ा को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई ।

विडंबना यह है कि जमीन मालिक ने इस शिकायत को गलत बताते हुए आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में शिकायत की जमीन मालिक सनत राम राठिया के द्वारा बताया गया कि यह निजी भूमि खसरा नंबर 311/4 है जिसमें पशुपालन एवं कृषि कार्य हेतु शारदा मिनरल्स दर्रामुड़ा से पर्यावरण के नियमों का परिपालन कर फ्लाई एश ट्रांसपोर्टिंग कर पाटा जा रहा है।
परंतु भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के द्वारा मेरी निजी भूमि को शासकीय भूमि खसरा नंबर 311/1 गलत खसरा नंबर दर्शाकर नायब तहसीलदार घरघोड़ा को फर्जी शिकायत की गई है जिसमें जानबूझ गलत खसरा नंबर एवं भिन्न स्थल का उल्लेख किया गया है

जमीन मालिक सनत राम राठिया के द्वारा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण में शिकायत कर निष्पक्ष स्थल एवं वास्तविक कार्य स्थल का राजस्व एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा निरीक्षण कराया जाये

वास्तविक स्थिति यह है कि संबंधित कार्य विधिवत स्वीकृत/वैध निजी भूमि पर सभी नियमों एवं शर्तों का पालन करते हुए किया जा रहा है। शिकायत में वर्णित भूमि और वास्तविक कार्यस्थल पूर्णतः अलग हैं। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा दुर्भावना, व्यवसायिक नुकसान पहुंचाने, सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने एवं प्रशासनिक दबाव बनवाने की नीयत से झूठी एवं भ्रामक शिकायत की गई है।

भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 217 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति लोक सेवक को जानते-बूझते झूठी सूचना देता है ताकि उसके वैध अधिकार का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान/परेशानी पहुंचाने में हो, तो यह दंडनीय अपराध है। 
इसी प्रकार झूठे आरोपों के माध्यम से प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाना धारा 356 (मानहानि) के अंतर्गत भी आता है। 

शिकायतित स्थल एवं वास्तविक कार्यस्थल का राजस्व एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम से निष्पक्ष स्पॉट निरीक्षण कराया जाए। सही खसरा नंबर, नक्शा, सीमांकन एवं GPS लोकेशन के आधार पर तथ्य सत्यापित किए जाएँ,शिकायत असत्य पाए जाने पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध BNS धारा 217 एवं 356 के तहत वैधानिक कार्यवाही हेतु सक्षम प्राधिकारी/पुलिस को प्रेषित किया जाए।गलत शिकायत के कारण हुए व्यवसायिक अवरोध, सामाजिक बदनामी एवं प्रशासनिक उत्पीड़न का संज्ञान लिया जाए। भविष्य में ऐसी झूठी शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु शिकायतकर्ता को चेतावनी/प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाए।

आपकी निष्पक्ष जांच से सत्य सामने आएगा और झूठे आरोपों के माध्यम से बदनाम करने की साजिश उजागर होगी।

4 मई को खुलेगा भाग्य का ताला बंगाल के चुनाव परिणाम
सरकार का सपना : सबका हो घर अपना , सरकार दे रही हर गरीब को घर
मानसून की एंट्री के साथ एल नीनो का खतरा: क्या इस बार कम होगी बारिश? किसानों से लेकर अर्थव्यवस्था तक बढ़ी चिंता
मध्यप्रदेश (MP) सरकार में 2026 में बंपर भर्तियां निकली हैं। नीचे आपको लेटेस्ट और महत्वपूर्ण भर्ती अपडेट आसान भाषा में दिए जा रहे हैं
आरबीआई का क्षेत्रीय स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ में आयोजित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

कन्नौद। गुड़बेल से कन्नौद मार्ग पर मनरेगा के तहत लगाए गए छायादार वृक्षों की कटाई, ग्रामीणों में आक्रोश

Shabdmail News
Shabdmail News
June 14, 2026
मौसम विभाग ने किया, हाई अलर्ट देश के अनेक राज्यों में गर्मी का सितम जारी
युवाओं के लिए सरकार की अनेकों योजनाएं
रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म, इससे बचती हैं अनगिनत जिंदगियां : डीएम
कमेंट ईमेल प्रिंट English मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: निजी भूमि में फ्लाईएश डंपिंग, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने गलत खसरा न. दर्शाकर शासकीय भूमि बता कर की शिकायत
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?