By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
सनसनी

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Shabdmail News
Last updated: May 31, 2026 4:28 pm
Shabdmail News
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

तंबाकू के दुष्प्रभावों से कराया गया अवगत, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपीलनशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

रोशन यादव शब्द मेल समूह छत्तीसगढ़

रायगढ़, 31 मई 2026/ विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर 31 मई अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डे केयर सेंटर सियान गुड़ी जतन केन्द्र परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, बालक-बालिकाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देते हुए लोगों से धूम्रपान एवं अन्य नशे की आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक असाध्य रोगों का प्रमुख कारण है। साथ ही यह भी बताया गया कि धूम्रपान का दुष्प्रभाव केवल सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। युवाओं को विशेष रूप से तंबाकू उत्पादों के भ्रामक एवं आकर्षक प्रचार-प्रसार से सतर्क रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने सभी नागरिकों से धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन त्यागकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम का समापन ’तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें-स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें’ के संदेश के साथ किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट से आने वाले संकट से बचने के लिए देशवासियों से की अपील
पेट्रोल डीजल के दाम बढने के फिर आसार नजर रहे।
बेटे की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार…
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम, शातिर गिरफ्तार
ईरान अमेरिका के तनाव में बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

बिल्हौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Shabdmail News
Shabdmail News
May 18, 2026
प्रदेश के समग्र विकास और जन-कल्याण के लिए 29 हजार 540 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति :मुख्यमंत्री
अरौल में पुलिस का सख्त एक्शन, सघन वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप
अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा के वार्षिक पुरस्कार
मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री 12 म ई से 30 जून तक विशेष अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?