विशेष रिपोर्ट: शब्द मेल समाचार
भारत देश सर्व धर्मों के आस्थाओं का देश है यहां हर के व्यक्ति की अपने अपने धर्मों के प्रति गहरी आस्था है।
हर धर्म के लोग आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ अमन और चैन से रहते हैं।
जहां धार्मिक आस्था है। वहीं रहस्यमय है। भारत में अनेक मन्दिर है। हर एक मन्दिर की अपनी एक पौराणिक, कथाएं हैं जो हमें उन रोचक रहस्य जानने की को बैचेन करतीं हैं।
आइए हम एक ऐसे प्राचीन मन्दिर के रहस्य को बेहद करीब और गम्भीरता से समझते हैं।
मध्यप्रदेश जो सिहोर जिले के नरवली गांव में आखा मन्दिर के नाम से विख्यात है।रहस्य
आखा मन्दिर अपनी रहस्यमय परम्परा और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है
इस मन्दिर का नाम आंखा मन्दिर इसलिए पड़ा क्योंकि इस मन्दिर में मुख्य रूप से आंखों की बिमारियां खत्म होने में काफी हद तक मददत मिलती है ।आंखों के बिमारियां लेकर लोग यहां दूर-दूर से आते हैं
आंखा मन्दिर की एक प्राचीन परम्परा है की जो भी भक्त आंखा समस्या लेकर आते हैं।
वह मन्दिर के शिलालेख तथा मन्दिर में स्थापित मूर्ति की धूल का लेप आंखो में लगाते हैं। जिससे आंखों की बिमारियां दूर होती हैं
मन्दिर के निमार्ण और मूर्ती स्थापना कब हुई इसका कोई प्रमाण नहीं है इस लिए यहां के स्थानीय वासी इस मन्दिर कु सदियों पुराना प्राचीन काल का मन्दिर कहते हैं। जो अपनी विशेष धार्मिक परम्पराओं और कथाओं अनुसार विश्वास का केन्द्र मानते हैं । जहां लोग हर दिन दूर दूर से आंखों समस्या लेकर आते हैं।इस उम्मीद के साथ उन्हें इस समस्या से निजात मिलेगी।
नोट: धार्मिक आस्था एक अटूट विश्वास है। परन्तु अपने जीवन के स्वास्थ्य को लेकर सिर्फ़ धार्मिक विश्वास पर ही न रहें। समय समय बेहतर डाक्टर की सलाह भी लेते रहें।
विशेष रिपोर्ट: शब्द मेल समाचार

