By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: LIC के बीमा धारकों को अब मोबाइल फोन ताज़ा अपडेट
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
निवेश

LIC के बीमा धारकों को अब मोबाइल फोन ताज़ा अपडेट

Shabdmail News
Last updated: April 21, 2026 2:21 am
Shabdmail News
Published: April 21, 2026
Share
SHARE

जीवन बीमा कम्पनी ने लांच किया ख़ुद का मोबाइल ऐप

श्री एम. नागराजू, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, ने मुंबई में आज एलआईसी के सीईओ और एमडी श्री आर. दोरायस्वामी, प्रबंध निदेशक श्री दिनेश पंत, श्री रत्नाकर पटनायक, श्री आर. चंदर और भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधन की उपस्थिति में एलआईसी के नए ग्राहक ऐप (मायएलआईसी) और बिक्री मध्यस्थों के लिए मोबाइल ऐप (सुपर सेल्स साथी) का शुभारंभ किया। 26 करोड़ से अधिक पॉलिसियों और भारत में सबसे व्यापक बीमा नेटवर्क के साथ, एलआईसी के ऐप अब पैमाना बढ़ाने, सेवा दक्षता में सुधार करने और जीवन बीमा के विकसित होते बाजार में प्रतिस्पर्धी समानता बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SQBM.jpg

मायएलआईसी ऐप पॉलिसी सेवा, दावा समर्थन, भुगतान, दस्तावेज़ बनाने और ग्राहक सहभागिता को एकल व सहज 360-डिग्री डिजिटल अनुभव में एकत्र करता है। यह कागजी जरूरत को खत्म करने या कम करने का प्रयास करता है, और पॉलिसी धारकों को उनकी वित्तीय सुरक्षा यात्रा को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है। नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म केवल ग्राहकों तक सीमित नहीं है। सुपर सेल्स साथी ऐप एलआईसी के मध्यस्थों और क्षेत्रीय कर्मियों को सक्षम बनाता है, ताकि वे विपणन अंतर्दृष्टि, प्रदर्शन निगरानी, ग्राहक अंतर्दृष्टि और पॉलिसी सेवा के लिए डिजिटल टूल्स के माध्यम से अधिक दक्षता और आत्मविश्वास के साथ शुरुआत से सेवा अवधि तक परिवारों की सेवा कर सकें।

मायएलआईसी ऐप – ग्राहक-उन्मुख प्रमुख क्षमताएँ

  • एक ही जगह पर बीमा पोर्टफोलियो देखें और प्रबंधित करें
  • प्रीमियम का तुरंत भुगतान करें
  • पॉलिसी के लाभों की जानकारी वास्तविक समय पर प्राप्त करें
  • दस्तावेज के बिना पॉलिसी ऋण का लाभ उठाएँ
  • पॉलिसी को ऑनलाइन अपडेट करें
  • लंबित पॉलिसियों को फिर से ऑनलाइन चालू करें
  • पॉलिसी के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें और खरीदें – सरल, तेज़ और डिजिटल
  • तेज़, सुरक्षित और दस्तावेज-रहित ई-केवाईसी

सुपर सेल्स साथी – विपणन-केंद्रित प्रमुख क्षमताएँ

  • डिजिटल बिक्री उपकरण
  • वास्तविक समय में पॉलिसी स्थिति की जानकारी
  • बाद के कार्य (फॉलो-अप) के लिए स्वचालित संदेश
  • ग्राहकों के साथ एकीकृत संचार
  • ग्राहक मूल्य वृद्धि के लिए एआई-संचालित संकेत
  • यात्रा के दौरान प्रस्तुतियों के लिए डिजिटल बिक्री किट और उत्पाद विवरण
  • मध्यस्थों को लक्ष्य और उपलब्धियों की निगरानी में मदद करने के लिए प्रदर्शन डैशबोर्ड

उपर्युक्त दोनों मोबाइल ऐप्स एलआईसी के डाईव (डिजिटल नवाचार और मूल्य संवर्धन) डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं, जो ग्राहकों, मध्यस्थों और कर्मचारियों के लिए एक निर्बाध, सुरक्षित और पूरी तरह से एकीकृत बीमा अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

बेटे की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार…

Shabdmail News
Shabdmail News
March 4, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का अपने घर का सपना हुआ साकार
राजस्थान के अलवर में एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ भक्त झाड़ू चढ़ाते हैं
असम में 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।
एक ऐसा मंदिर जहां आंखों की रौशनी वापस मिलती है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: LIC के बीमा धारकों को अब मोबाइल फोन ताज़ा अपडेट
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?