रोशन यादव : शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़
रायगढ़/ नई दिशा देने के लिलैलूंगा में आज खेती-किसानी कोए एक बड़ी गोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से सैकड़ों किसान भाई शामिल हुए।
सिरी सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक खेती की जानकारी देना था। कार्यक्रम में सिरी-2288 स्टार, सिरी-2244 गोल्ड, सिरी सुपर 65, सिरी-2277 जैसे हाईब्रिड धान और मक्का के बीजों के बारे में विस्तार से बताया गया।
आप देख सकते हैं बैनर पर लिखा है – “सिरी विकास मित्र गोष्ठी – किसान के द्वारा, किसान तक”। मंच पर कंपनी के अधिकारी किसानों को बीज की गुणवत्ता, उपज और कम लागत में ज्यादा उत्पादन के फायदे समझाते नजर आए।
मुकेश गुप्ता /सिरी सीड्स कंपनी अधिकारी
“हमारा मकसद है कि लैलूंगा के किसान कम लागत में ज्यादा उत्पादन लें। सिरी-2288 स्टार और 2244 गोल्ड जैसी वैरायटी में 25-30 क्विंटल प्रति एकड़ तक उपज आती है। आज 50 से ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।”
वीओ-2:
कार्यक्रम में केसला, झगरपुर,बनकेला, लैलूंगा, खार, कर्राहन, सराईपाली समेत कई गांवों के किसान शामिल हुए। पुष्कर राठिया, राजेश प्रधान,नरसिंह भोय, संदीप कुमार निषाद,कौशल पटेल,विद्याधर प्रधान, देवनारायण गुप्ता, लप्पू राठिया जैसे किसान भाइयों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और विशेषज्ञों से समाधान पाया।
बाइट-2: किसान नरसिंह भोय, केसला
“पहली बार इतनी अच्छी जानकारी मिली है। बीज कैसा लेना है, कितना डालना है, सब समझ में आया। अब अगले सीजन में सिरी-2288 लगाऊंगा।”
कंपनी ने बताया कि गोष्ठी में शामिल किसानों को बीज पर विशेष छूट और तकनीकी सहायता भी दी जाएगी। ऐसे कार्यक्रमों से लैलूंगा क्षेत्र में खेती को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
लैलूंगा के डिस्टिब्यूटर हर्षित सिंघानिया भी किसान भाइयों को किसान विधि से जुडी दवाइयाँ, खाद,बीज, और कई नवनियुक्त यँत्र के बारे मे बताते हुए कम लागत मे अधिक पैदावार और अधिक मुनाफा के बारे मे दिए सन्देश!
एरिया के सिरी सीड्स एडवांइजर पूरन प्रधान का इस गोष्ठी मे बहुत ही बड़ा योगदान

