By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: भारत को नशा-मुक्त बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित: राज्यपाल श्री पटेल
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
मध्य प्रदेश

भारत को नशा-मुक्त बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित: राज्यपाल श्री पटेल

Shabdmail News
Last updated: August 2, 2026 4:22 pm
Shabdmail News
Published: August 2, 2026
Share
SHARE

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान शुभारंभ के वर्चुअल कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन रिट्रीट सेंटर में किया गया था। कार्यक्रम, ब्रह्माकुमारी दीदी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत ब्रह्माकुमारी राजयोग भवन भोपाल द्वारा किया गया था।

स्थानीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति, परिवार, समुदाय और वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। हर व्यक्ति नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा को 365 दिन याद रखें। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ व्यक्ति यदि एक परिवार को नशा मुक्त करेंगे तो देश की 50 करोड़ आबादी नशा मुक्त हो जाएगी। देश में बड़ा बदलाव आ जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त, स्वस्थ, संस्कारवान एवं विकसित भारत के निर्माण के ऐतिहासिक जन आंदोलन का शुभारंभ देश के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और महत्वपूर्ण अवसर है। इस प्रसंग में बच्चों का बचपन नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना तथा प्रत्येक परिवार को अपने घर को नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मिशन स्पंदन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए नशा-मुक्त भारत अभियान का व्यापक संकल्प लिया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता तभी होगी, जब वह जन-व्यवहार, जीवनशैली और सामाजिक चेतना का स्थायी संस्कार बने। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी लोगों से आग्रह किया कि वे समाज के वंचित वर्गों, पिछड़े क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों तक पहुँचकर यह संदेश दें कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में प्रधानमंत्री के जन-आंदोलन से जुड़ने के लिए ब्रह्माकुमारी परिवार की सराहना की और आग्रह किया कि वे सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं में मूल्य-आधारित शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभियान विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी, व्यापक और क्रांतिकारी जन-आंदोलन सिद्ध होगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी पर नशे के दुष्प्रभाव तेजी से बढ़ रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशा-मुक्त भारत का संकल्प जन-आंदोलन का रूप लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शासन-प्रशासन के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। युवाओं को नशे के मायाजाल से बचाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान, बी.के. गायत्री परिवार तथा अन्य सामाजिक संगठन निरंतर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा गत वर्ष संचालित नशा-निवारण अभियान की भी सराहना की।

मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि नशा सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के क्षरण का प्रमुख कारण है। उन्होंने परिवार, समाज और सांस्कृतिक जीवन-मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अध्यात्म से जोड़कर उनकी आंतरिक प्रेरणा को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज का सतत संवाद ही युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचा सकता है। बी.के. रेखा दीदी ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से क्षति पहुँचाता है। समाज को व्यसनों से मुक्त कर आत्मिक जागरूकता का प्रसार समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय निर्देशिका, सुख शांति भवन बी.के. नीता दीदी, ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा बी.के. राम भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बी.के. रतना दीदी ने नशा-मुक्त भारत की प्रतिज्ञा दिलाई और बी.के. हेमा दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराकर सकारात्मक एवं आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा
दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री श्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों ने माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
प्रकृतिक आपदाओं और संकट के समय सरकार हमेशा साथ -मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत के गेट पर सरपंच संघ का कब्जा! हाईस्कूल में बैठक के फैसले पर बवाल, प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा

Shabdmail News
Shabdmail News
April 27, 2026
निचली गंगा नहर में गिरी ऑल्टो कार, सवार साधुओं की टोली तैर कर फरार *
एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने नीलकंठ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार
15 दिन पहले हुई चोरी का बड़ा खुलासा! बेचने जा रहा था लाखों का माल, तभी पुलिस ने दबोच लिया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: भारत को नशा-मुक्त बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित: राज्यपाल श्री पटेल
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?