By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
स्वास्थ्य

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार

Shabdmail News
Last updated: May 13, 2026 2:17 pm
Shabdmail News
Published: May 13, 2026
Share
SHARE

“घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी योग प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ   : न्यूज़ सोर्स हेल्प डेस्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, राज्य सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान का उद्देश्य, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना तथा स्वस्थ एवं निरोग समाज का निर्माण करना है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेशव्यापी योग प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ कर कही। यह अभियान 12 मई से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में संचालित होगा।

आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि योग, भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है और वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम भी है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार योग एवं आयुष को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “योग-सखी” एवं “योग-दूत” तैयार किए जा रहे हैं, जो घर-घर जाकर नागरिकों को योग के प्रति प्रेरित करेंगे। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तक भी इस अभियान का विस्तार किया जा रहा है, जिससे युवाओं में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित की जा सके। श्री परमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 को व्यापक जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। संदेश में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं आंतरिक चेतना को जागृत करने का प्रभावी माध्यम है। डॉ यादव ने कहा कि योग एवं आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जो आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही हैं। डॉ यादव ने प्रदेश में आयुष सेवाओं के विस्तार, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के सुदृढ़ीकरण तथा योग एवं वेलनेस गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रमुख सचिव आयुष श्री शोभित जैन ने बताया कि यह अभियान 21 जून तक निरंतर चलेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश के 800 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग शिक्षक नागरिकों के छोटे-छोटे समूहों को नियमित योगाभ्यास कराएंगे। श्री शोभित जैन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत राज्यभर के लगभग 2000 आयुष संस्थानों आयुष महाविद्यालयों, चिकित्सालयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रतिदिन लाइव योग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय, भोपाल के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से प्रतिदिन 45 मिनट के ऑनलाइन योग सत्र आयोजित होंगे, जिनसे प्रदेशभर के हजारों नागरिक यूट्यूब में प्रसारित वीडियो से प्रशिक्षण ले सकेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के लगभग 2000 आयुष संस्थानों में किया जाएगा, जिससे लगभग 15 हजार से अधिक प्रशिक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

श्री जैन ने कहा कि अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रशिक्षण, यूट्यूब लिंक एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन को साझा किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक अपने घर से ही योग प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग की पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, योग विशेषज्ञों एवं आयुष संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

आज के समय में किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) एक आम
स्वस्थ जीवन ही मूल (असली पूंजी)धरोहर: स्वस्थ रहना
भीषण गर्मि से बचने के कुछ आसान टिप्स
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
वरदान है इलाइची का सेवन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास ईमानदारी, सख्ती और संवेदनशीलता की मिसाल

Shabdmail News
Shabdmail News
May 9, 2026
अनाज तुलाई को लेकर हुआ किसान की तहसीलदार से हुई हाथापाई
जल्द मिलेगा पश्चिम बंगाल को हिन्दू नया मुखिया
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया नवीन थाना जूटमिल भवन का लोकार्पण
असम विधानसभा के चुनाव में 722 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 4 मई को
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?