By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: फर्जी लोन दिलाने के नाम पर 16 करोड़ की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

फर्जी लोन दिलाने के नाम पर 16 करोड़ की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: May 23, 2026 1:11 pm
Shabdmail News
Published: May 23, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी: उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

कानपुर नगर। थाना पनकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Contents
  • आलोक अवस्थी: उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार
    • गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक समीर मुहम्मद, उपनिरीक्षक आयुषी कुमार तथा कांस्टेबल कुंवर दुली शामिल रहे।

प्रभारी निरीक्षक पनकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोक विहार शिव मंदिर के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय गुप्ता उर्फ गब्बू पुत्र स्व. जवाहिर गुप्ता निवासी इन्दिरानगर, पनकी तथा संजीव कुमार गुप्ता उर्फ दीपु गुप्ता निवासी गंगागंज, पनकी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने वादिनी अर्चना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा निवासी रतनपुर, पनकी को फर्जी तरीके से बैंकों में खाते खुलवाकर और दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए “AM फर्म” बनाकर लगभग 16 करोड़ रुपये का लोन करा लिया। जब आयकर विभाग की ओर से नोटिस प्राप्त हुई तब पीड़िता को पूरे मामले की जानकारी हुई। आरोपियों द्वारा अवैध वसूली करते हुए करीब 50 हजार रुपये लेने तथा और अधिक धनराशि की मांग करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पनकी पुलिस एवं आयकर विभाग के संयुक्त प्रयास से मामले का सफल अनावरण किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मानवाधिकार आयोग एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन किया। मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक समीर मुहम्मद, उपनिरीक्षक आयुषी कुमार तथा कांस्टेबल कुंवर दुली शामिल रहे।

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
आईटीबीपी जवान की मां का कटा हाथ बना बड़ा मुद्दा, लखनऊ से दिल्ली तक गूंजी घटना; सीएमओ हटाए गए
सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की
Breaking news – शिवराजपुर पुलिस को सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
डीएम ने बौसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

बिल्हौर में महिला से छेड़छाड़ का विरोध बना खूनी संघर्ष,

Shabdmail News
Shabdmail News
April 21, 2026
मैनपुरी में 3 महीने में चमकेंगे मंदिर और घंटाघर,डीएम सख्तः- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सौंदर्याकरण से कोई समझौता…
मध्यप्रदेश गढ़ रहा है विकास की कहानियां
असम में 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।
आज असम में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: फर्जी लोन दिलाने के नाम पर 16 करोड़ की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?