राहुल शर्मा संवाददाता अलीगढ़ शब्द मेल उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा पुलिस बल के साथ मसूदाबाद बस अड्डा पर ई-रिक्शा एवं ऑटो की चेकिंग की गई। इस दौरान ई-रिक्शा एवं ऑटो के कागजात, निर्धारित क्षमता एवं यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में जाँचकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति उत्पन्न न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया

