By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच

Shabdmail News
Last updated: May 1, 2026 5:38 pm
Shabdmail News
Published: May 1, 2026
Share
SHARE

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/शब्दमेल समाचार समूह छत्तीसगढ़।

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच

25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय शिविर, 541 बच्चों की सहभागिता, जून के प्रथम सप्ताह में अगला कैंप प्रस्तावित

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/शब्दमेल समाचार समूह छत्तीसगढ़।
रायगढ़, 1 मई 2026
अदाणी पावर रायगढ़ के सीएसआर विभाग, अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट उत्थान” के अंतर्गत 18 से 24 अप्रैल 2026 तक बड़े भंडार, सुपा एवं बुनगा संकुल क्षेत्र के 25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 19 प्राथमिक एवं 6 माध्यमिक विद्यालयों के कुल 541 बच्चों ने सहभागिता की।

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक कौशल को बढ़ावा देना रहा। शिविर के दौरान बच्चों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ड मेकिंग, इंग्लिश डबल वर्ड, नंबर रिकॉग्निशन और स्टोरी टेलिंग जैसी गतिविधियाँ भी कराई गईं, जिनसे उनकी भाषा दक्षता, संप्रेषण क्षमता, स्मरण शक्ति और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहन मिला।

साथ ही बच्चों ने लीफ आर्ट, क्ले मॉडलिंग, कठपुतली निर्माण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

शिविर के दौरान 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नारा लेखन, पेंटिंग और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से बच्चों ने स्वयं बर्ड फीडर भी तैयार किए।

25 अप्रैल को आयोजित मेगा समर कैंप समापन समारोह में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कहानी वाचन, फ्रूट चाट मेकिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस पहल की सराहना की और इसे सीखने के साथ आनंद का अवसर बताया।
“प्रोजेक्ट उत्थान” के अंतर्गत समर कैंप की अगली कड़ी में जून माह के प्रथम सप्ताह, स्कूल खुलने से पूर्व, एक और शिविर आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट: आईपीएल 2026 और अंतरराष्ट्रीय हलचल
ग्राम करवाही राठिया पारा में अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त
मानसून उपग्रह चित्रों से लगभग गायब! देश में 64% वर्षा घाटा, क्या आने वाला है जल संकट और महंगाई का बड़ा दौर?
सरकार का सपना : सबका हो घर अपना , सरकार दे रही हर गरीब को घर
मध्य प्रदेश में बढता आधुनिक सुविधाओं के साथ रेलवे का विस्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर विद्यार्थी की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Shabdmail News
Shabdmail News
July 4, 2026
सत्ता जिद से नहीं संविधान और आम जनता के समर्थन से चलती है
मध्य प्रदेश में बढता आधुनिक सुविधाओं के साथ रेलवे का विस्तार
जल्द मिलेगा पश्चिम बंगाल को हिन्दू नया मुखिया
एक ऐसा मंदिर जहां आंखों की रौशनी वापस मिलती है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?