आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार
में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
बीडीओ नेम चंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों के आवासों का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा कराने, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण में तेजी लाने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और सचिव आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई। एडीओ देवी सिंह,सचिव मोहित सोनकर, संजीव कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र वर्मा, अरुण सोनकर,ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, रामेंद्र कटियार, मुन्ना सिंह उर्फ सूरज सिंह, सानू कटियार, वीरेंद्र गौतम वीरेन्द्र , शिवा सिंह,कटियार, मजहर हुसैन, बलवीर सिंह,राजेश कुमार, अमन कटियार समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे

