By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी जांच टीम
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशसनसनी

झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी जांच टीम

Shabdmail News
Last updated: June 21, 2026 4:30 pm
Shabdmail News
Published: June 21, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर। थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। वह नारंगी रंग की टी-शर्ट और जींस पहने हुए था।

पुलिस को शव के पास से एक बैग, नए जूतों की जोड़ी तथा कुछ कपड़े मिले हैं। हालांकि कोई ऐसा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक की जेब से केवल तंबाकू और गुटखा मिला। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं।

घटनास्थल के निकट पानी का पाउच मिलने तथा स्थानीय लोगों की चर्चाओं के आधार पर शराब के नशे में तबीयत बिगड़ने से मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक भी गुजर रहा है, जिसके चलते पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर लापता व्यक्तियों के विवरण का मिलान कर रही है।

Neet पेपर लीक से परिक्षा हुईं रद्द,सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य खतरे मे
पंक्ति में बैठे डीएम, जनगणना कार्मिकों के साथ समझी जनगणना की बारीकियां
जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी
सीडीओ के आदेश के बाद हरकत में आया प्रशासन, बारांडा ग्राम पंचायत में 4.16 लाख के गबन पर पांच के खिलाफ मुकदमा
मैनपुरी में देशभक्ति के रंग में रंगा दक्षिणी मंडल: ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से निपटने जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

Shabdmail News
Shabdmail News
July 10, 2026
बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान।
प्रकृति के पांचों तत्वों जल वायु अग्नि पृथ्वी और आकाश में से किसी एक का भी संतुलन बिगड़ते ही मनुष्य और प्रकृति की व्यवस्था स्वत: बिगड़ जाती है
मध्य प्रदेश में ₹42,490 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, शिक्षा से सिंचाई और परिवहन तक बड़े फैसले
क्राइम इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की भावभीनी विदाई, सहयोगियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी जांच टीम
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?