जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी \शब्द मेल समाचार
मैनपुरी- में एक महिला ने अपने पति पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
मामला थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम रसमपुरा का है। पीड़िता मधुरी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका पति मजदूरी करने के लिए गांव गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि घटना के संबंध में थाना किशनी में मुकदमा दर्ज है और घायल का मेडिकल भी कराया गया, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

