By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: करही गोलीकांड का खुलासा, ‘ऑपरेशन हंट’ में 3 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

करही गोलीकांड का खुलासा, ‘ऑपरेशन हंट’ में 3 आरोपी गिरफ्तार

Shabdmail News
Last updated: May 23, 2026 1:22 pm
Shabdmail News
Published: May 23, 2026
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा/शब्द मेल/अवधेश टंडन।

थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड का जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक महीने बाद खुलासा कर दिया है। ‘ऑपरेशन हंट’ के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, मैगजीन और बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात नकाबपोश बदमाशों ने करही निवासी आयुष कश्यप के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में आयुष का छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

घटना के बाद IG बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग खुद मौके पर पहुंचे। SP विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रेंज स्तरीय टीम बनाकर ‘ऑपरेशन हंट’ शुरू किया गया। जांच के लिए टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, एमपी, यूपी, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक दबिश दी। 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए और तकनीकी-साइबर साक्ष्य जुटाए गए।

पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने बताया कि उधारी के पैसों को लेकर विवाद, आयुष की बढ़ती आर्थिक स्थिति और व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से उपजी जलन के चलते हत्या की साजिश रची गई। वारदात की रात तीनों आरोपी पहले से घर के पास मौजूद थे। सहयोगियों ने CCTV तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे, पिता के कमरे को बाहर से बंद कर आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए भाई को भी गोली मारी गई।

गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत कुमार बघेल 23 वर्ष वार्ड 11 करही, भूषण बघेल 23 वर्ष वार्ड 1 करही और अमित टंडन 28 वर्ष वार्ड 9 करही शामिल हैं। सभी निवासी थाना बिर्रा, जिला सक्ती हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

IG रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को शाबाशी देकर पुरस्कार की घोषणा की है। कार्रवाई में ASP उमेश कुमार कश्यप, उदयन बेहार, साइबर थाना जांजगीर, थाना बिर्रा, बम्हनीडीह, मुलमुला रेंज साइबर सेल और जिला पुलिस बल की भूमिका रही।

धर्मशाला तोड़करकब्जे की साजिशमुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहटप्रशासन से FIR की मांग
वित्त मंत्री ने 32.15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य रायगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न
अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच
अमित शाह के ‘वनवासी’ संबोधन पर भड़कीं कांग्रेस पार्षद योजना शिवशंकर पैंकरा , बोलीं— आदिवासी अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

Shabdmail News
Shabdmail News
May 6, 2026
प्रकृतिक आपदाओं और संकट के समय सरकार हमेशा साथ -मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”
SRH vs RCB: रनों की बारिश, सोशल मीडिया पर तूफान और प्लेऑफ की नई कहानी
देवास पटाका फैक्ट्री में विस्फोट से भारी जान माल का नुकसान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: करही गोलीकांड का खुलासा, ‘ऑपरेशन हंट’ में 3 आरोपी गिरफ्तार
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?