By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे पति लापता, पत्नी ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
स्वास्थ्य

इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे पति लापता, पत्नी ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप

Shabdmail News
Last updated: May 30, 2026 12:23 pm
Shabdmail News
Published: May 30, 2026
Share
SHARE

सक्ती SP से शिकायत, घटना दिनांक की CCTV फुटेज न मिलने से संदेह गहराया

सक्ती/शब्द मेल : प्रभारी अवधेश टंडन।

इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंचे दंपति में से पति लापता हो गया और कुछ दिन बाद नाले के पास से सड़ी-गली हालत में मिले शव को पत्नी ने अपने पति के रूप में पहचाना। मामले में पत्नी ने बिहान हॉस्पिटल और पुलिस पर मिलीभगत कर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

Contents
  • सक्ती SP से शिकायत, घटना दिनांक की CCTV फुटेज न मिलने से संदेह गहराया
    • सक्ती/शब्द मेल : प्रभारी अवधेश टंडन।

जानकारी के अनुसार ग्राम मसानिया कला निवासी सुखुबाई भास्कर ने 11 मई को सक्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को वे पति होरी लाल भास्कर के साथ इलाज के लिए सक्ती के बिहान हॉस्पिटल गई थीं। पत्नी को बिहान हॉस्पिटल में और पति को पास स्थित गोमती देवी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे होरी लाल पत्नी से मिलने बिहान हॉस्पिटल पहुंचा। करीब आधे घंटे बातचीत के बाद वह वहां से निकला और उसी रात से लापता हो गया। अगले दिन सुबह सुखुबाई को एक कंपाउंडर ने बताया कि रात को उनके पति किसी लड़की से छेड़खानी कर रहे थे। कहा गया कि अगर वे पत्नी के साथ नहीं होते तो उन्हें बहुत मारा जाता और फिलहाल वे जहां जाना था वहां चले गए हैं।

पति का कुछ पता न चलने पर सुखुबाई ने हॉस्पिटल प्रबंधन से छुट्टी मांगी, लेकिन उन्हें 4 दिन और रोक दिया गया। 26 अप्रैल को छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने घर और रिश्तेदारों में पति की तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर 27 अप्रैल को थाना सक्ती में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कुछ दिन बाद हरेठी नाला के पास एक सड़ी-गली लाश मिली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना परिवार को बताए शव को दफना दिया। बाद में फोटो और कपड़े दिखाने पर सुखुबाई ने शव की पहचान अपने पति होरी लाल के रूप में की।

सुखुबाई का आरोप है कि बिहान हॉस्पिटल में ही उनके पति की हत्या की गई और शव नाले के पास फेंक दिया गया। उन्होंने पुलिस पर भी हॉस्पिटल प्रबंधन से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गुम इंसान कायम होने के बाद भी शव की पहचान के लिए परिवार को क्यों नहीं बुलाया गया।

वहीं बिहान हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि उनके अस्पताल में किसी तरह की मारपीट की घटना नहीं हुई है और पुलिस को बयान दे दिया गया है। प्रबंधन ने ऑफ कैमरा बताया कि घटना दिनांक की CCTV फुटेज उनके पास उपलब्ध नहीं है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

बाइट में बिहान हॉस्पिटल संचालक सूरज पटेल ने कहा कि “हमारे यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जांच में सहयोग कर रहे हैं।”

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि “मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।”

अब देखना होगा कि पुलिस कब एक्शन में आकर मामले की तह तक पहुंचती है और दोषियों पर कार्रवाई करती है।

छैडोरिया गांव की आंगनबाड़ी में पेयजल संकट, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़
खोई जवानी वापस लाने के लिए 5 सरल देसी नुस्खे (स्वास्थ्य और ऊर्जा बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके)
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री श्री परमार
शादी शुदा जिंदगी जीने के आसान नुस्खे
दिल की बिमारी कोई आम नहीं अपनी लापरवाही है
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
सनसनी

बिलहौर: SDM के आदेशों की खुली अवहेलना; एक सप्ताह से ठप पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे ग्रामीण*

Shabdmail News
Shabdmail News
May 29, 2026
खोई जवानी वापस लाने के लिए 5 सरल देसी नुस्खे (स्वास्थ्य और ऊर्जा बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके)
April 25, 2026
ईरान v/s अमेरिका के बीच फिर से बढ़ सकता है तनाव
कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे पति लापता, पत्नी ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?