By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Shabdmail News
Last updated: June 2, 2026 1:22 pm
Shabdmail News
Published: June 2, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर। ककवन थाना क्षेत्र के हीरानिवादा गांव में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, औरतहारपुर मजरा हीरानिवादा निवासी रमेश की पुत्री नंदिनी (15) रविवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार भोर में उसकी दादी पानी लेने के लिए कमरे में पहुंचीं तो नंदिनी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाकर परिजनों और आसपास के लोगों को बुलाया।

परिजन तत्काल किशोरी को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, हालांकि किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों से पूछताछ की है।

ककवन थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित वारंटी गिरफ्तार*
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महाराजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा सुरक्षा भरोसा
अरौल पुलिस की बड़ी सफलता: 19 खोए मोबाइल बरामद, तीन लाख से अधिक कीमत के फोन लौटाए
हाईवे पर युवक की संदिग्ध मौत, परिवार बोला– हादसा नहीं साजिश
*कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर तस्कर को दबोचा, कार की डिग्गी से बरामद हुई साढ़े चार लाख की अवैध शराब*
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
धर्म

कलयुग में ज़ीने का आसान उपाय

Shabdmail News
Shabdmail News
May 8, 2026
भाजपा स्थापना दिवस: संगठन से सत्ता तक का सफर
बिल्हौर CHC में हीटवेव तैयारियों का सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे पति लापता, पत्नी ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
सुपर स्टार सलमान खान नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?