By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: रौगांव में दबंगों का कहर: युवक पर चाकू से हमला, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

रौगांव में दबंगों का कहर: युवक पर चाकू से हमला, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Shabdmail News
Last updated: April 4, 2026 4:56 pm
Shabdmail News
Published: April 4, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

अरौल (बिल्हौर), कानपुर नगर:
थाना अरौल क्षेत्र के ग्राम रौगांव में एक युवक पर दबंगों द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रौगांव निवासी आदित्य कुमार (पुत्र श्री कृष्ण कुमार पाल) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 2 अप्रैल 2026 को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही निवासी अमित उर्फ छोटू यादव (पुत्र रघुनाथ यादव) अपनी कार से वहां पहुंचा और रास्ते में खड़े होने को लेकर उससे अभद्र भाषा में बात करने लगा।

पीड़ित के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया, तो कार में बैठे रोहित यादव (पुत्र रघुनाथ यादव) और अभिषेक यादव (पुत्र हरपाल सिंह) भी नीचे उतर आए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे घसीटने लगे।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने थाना प्रभारी अरौल को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार
अरौल में पुलिस का सख्त एक्शन, सघन वाहन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप
किसानों ने पींजरी पैंठ पर देखा वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन केंचुआ खाद फसलों के लिए अमृत के समान : चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो
“पुलिस खड़ी रही… और चाट व्यापारी पर बरसते रहे डंडे?” वायरल वीडियो के बाद उठे बड़े सवाल
स्वच्छता और जलभराव रोकथाम से थमेगा संचारी रोगों का प्रसार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

बिल्हौर की जनता को जल्द मिलेगी बड़ी राहत: 13 वर्षों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, पुनः कानपुर जिला न्यायालय के न्यायिक क्षेत्राधिकार में शामिल होगी बिल्हौर तहसील

Shabdmail News
Shabdmail News
August 27, 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया नवीन थाना जूटमिल भवन का लोकार्पण
ककवन बड़ी बाजार में सोलर लाइट चोरी दुकानदारों ने की रात गस्त बढ़ाने की पुलिस
प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना के तहत आईआईटी पटना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
जौरासी-धन्याल मुख्य मोटर मार्ग से घुगत्याल-बाखली मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: रौगांव में दबंगों का कहर: युवक पर चाकू से हमला, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?