विवेक कुमार: शब्द मेल समाचार का ककवन कानपुर नगर
ककवन कस्बे में लगने वाली कस्बे की बड़ी बाजार में एक दुकान के पास लगी सोलर लाइट और उसकी बैटरी चोरी होने की जानकारी सामने आई है इस घटना से जहां बाजार की दुकानदारों में रोष है वही अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है
तहरीर के अनुसार बड़ी बाजार स्थित पाल प्लास्टिक एंड सुपर प्लास्टिक स्टोर के पास लगी सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइट लगी थीआरोप है की रात्रि के किसी समय सोलर लाइट से चलने वाली लाइट बैटरी समेत अन्य सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला
दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है जिससे वह चिंतित रहते उनका मानना है कि बाजार में पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण चोरों को वारदात को अंजाम देने का मौका मिल रहा है
अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है तहरीर में बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने रात्रि में पुलिस गस्त बढ़ाने चोरी की घटना शीघ्र खुलासा करने की मांग की गई है
ग्राम प्रधान राजू कुमार ने भी इस मामले में उचित कार्रवाई करनेकी मांग का समर्थन किया है
पीड़ित दुकानदार शीलू पालने पुलिस से सोलर लाइट वह बैटरी चोरी करने वाले की पहचान कर सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है

