By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Shabdmail News
Last updated: June 22, 2026 2:12 pm
Shabdmail News
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

रोशन यादव शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़

नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण

मरीन ड्राइव से लेकर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड तक, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

आगामी नवंबर माह तक मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायगढ़ को मिलेगा अत्याधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 30 बसों के संचालन और 550 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था

रायगढ़, 22 जून 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार सुबह नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के बहुप्रतीक्षित मरीन ड्राइव, नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी), एफसीआई ऑक्सीजोन, मिट्ठूमुड़ा तालाब, किसान राइस मिल ऑक्सीजोन और कयाघाट पुल सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल पर पहुंचकर अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि रायगढ़ को प्रदेश के सबसे आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहरों में शामिल करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन, पर्यावरण, जल संरक्षण और शहरी सुविधाओं से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद रायगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के लिए एक मॉडल शहर के रूप में उभरेगा।
वित्त मंत्री ने प्रगति नगर स्थित निर्माणाधीन मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समय पर मुख्य बॉक्स कल्वर्ट और डायवर्सन निर्माण कार्य पूरा होने पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव केवल एक सड़क परियोजना नहीं बल्कि रायगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है। इससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी नवंबर माह तक परियोजना को हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि शहरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।
शहर के बहुप्रतीक्षित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आईएसबीटी) का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसे रायगढ़ के भविष्य की परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का निर्माण केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं बल्कि आगामी 40 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। आईएसबीटी परिसर में एक समय में 30 बसों के संचालन की सुविधा होगी, जबकि अतिरिक्त 40 बसों के लिए भी पर्याप्त पार्किंग और स्पेस आरक्षित रखा गया है। बसों की मरम्मत और रख-रखाव के लिए अलग वर्कशॉप क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है, जहां एक साथ लगभग 550 लोग बैठ सकेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बस स्टैंड रायगढ़ को प्रदेश और देश के अन्य शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

हरियाली और स्वच्छ वातावरण की दिशा में बड़ा कदम, सात एकड़ में विकसित होगा भव्य ऑक्सीजोन

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एफसीआई परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। लगभग सात एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस हरित परिसर को उन्होंने रायगढ़ के पर्यावरणीय भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजोन में दो प्रवेश द्वार बनाए जाएं, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो सके। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच ऐसे हरित क्षेत्रों का विकास समय की आवश्यकता है और यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को समान महत्व दिया जा रहा है। यही कारण है कि शहर में आधारभूत संरचना के साथ-साथ हरित परियोजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर श्री सुभाष पाण्डेय, श्री मुकेश जैन, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, स्थानीय पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
राज्य की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले गए।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य रायगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न
दिशा समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश, ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष जोर
क्राइम इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की भावभीनी विदाई, सहयोगियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
निवेश

LIC के बीमा धारकों को अब मोबाइल फोन ताज़ा अपडेट

Shabdmail News
Shabdmail News
April 21, 2026
ककवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: प्रशिक्षु महिला पायलट विमान के घूमते प्रोपेलर की चपेट में आई, डीजीसीए ने शुरू की उच्चस्तरीय जांच
रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूंगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ
भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?