By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: वैशाली में 75 दिवसीय विशेष अनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorizedनवीनीकरण

वैशाली में 75 दिवसीय विशेष अनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

Shabdmail News
Last updated: August 25, 2026 4:55 pm
Shabdmail News
Published: August 25, 2026
Share
SHARE

शब्द मेल ब्यूरो उमेश कुमार विप्लवी

महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों की अनीमिया जांच, उपचार एवं जागरूकता पर विशेष जोर : जिला पदाधिकारी
हाजीपुर (वैशाली)। अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को 75 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों से संवाद कर अनीमिया की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार एवं पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।

वैशाली जिले में अभियान के प्रभावी एवं व्यापक क्रियान्वयन के लिए चार स्वास्थ्य संस्थानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम हेतु नामित किया गया। इनमें सदर अस्पताल, हाजीपुर; अनुमंडलीय अस्पताल, महुआ; रेफरल अस्पताल, मोहनपुर, राघोपुर तथा रेफरल अस्पताल, खाजेचंद छपरा शामिल हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इन स्वास्थ्य संस्थानों में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से सीधे संवाद किया गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं अनीमिया से संबंधित स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने अनीमिया के कारणों, इससे बचाव, नियमित जांच एवं निर्धारित उपचार के प्रति जागरूक किया।

75 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उनकी आयु के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की निर्धारित खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों के आयु वर्ग के अनुरूप पिंक, ब्लू एवं रेड श्रेणी की IFA सिरप/टैबलेट उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य शरीर में आयरन की कमी को दूर करना तथा अनीमिया की रोकथाम सुनिश्चित करना है।
हीमोग्लोबिन जांच से होगी अनीमिया की पहचान

अभियान के दौरान महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में अनीमिया की पहचान के लिए विशेष रूप से हीमोग्लोबिन की जांच कराई जाएगी। अनीमिया से प्रभावित पाए जाने वाले लाभार्थियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार, आयरन-फोलिक एसिड की खुराक एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी जागरूकता गतिविधियों को गति दी जाएगी।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को जांच एवं उपचार की सुविधा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

75 दिवसीय विशेष अनीमिया मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में अनीमिया की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं रोकथाम सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से समुदाय स्तर पर अनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वैशाली जिले में इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से सफल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

आखिरी जंग शुरू! IPL 2026 प्लेऑफ में भिड़ेंगी बड़ी टीमें
मिडल-ईस्ट जंग की आड़ में LPG गैस की कालाबाजारी
जल्द मिलेगा पश्चिम बंगाल को हिन्दू नया मुखिया
कमेंट ईमेल प्रिंट English मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर
सरकार दे रही है लघु उद्योग लगाने का सुनहरा अफसर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
सनसनी

लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद कर पुलिस ने भेजा जेल

Shabdmail News
Shabdmail News
June 23, 2026
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बंगाल में किसकी जीत चुनावी सरगर्मियों की या प्राकृतिक भीषण गर्मियों की
सुवेंदु अधिकारी के कई कड़े फैसले पश्चिम बंगाल के तेजी से बदलते हालात
आस्था की अमिट पहचान: 500 वर्षों से श्रद्धा का केंद्र बना सिंघौली का श्री महावीर विराजमान मंदिर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: वैशाली में 75 दिवसीय विशेष अनीमिया मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?