By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: औरोताहरपुर में ‘एक शाम राम के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशधर्म

औरोताहरपुर में ‘एक शाम राम के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Shabdmail News
Last updated: June 23, 2026 4:34 pm
Shabdmail News
Published: June 23, 2026
Share
SHARE

विवेक मिश्राशब्द मेल समाचार, बिल्हौर

ककवन, कानपुर नगर। ग्राम पंचायत औरोताहरपुर स्थित श्री माँ शीतला देवी मंदिर परिसर में सोमवार को रामलीला मंचन समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘एक शाम राम के नाम’ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का रसास्वादन किया।

रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम की भूमिका में शोभित पांडे, लक्ष्मण के रूप में छुन्ना, परशुराम की भूमिका में मयंक जी रामबाबू, रावण के रूप में गोपाल सरखेज, तथा बाणासुर के रूप में अशोक पांडे ने शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत युद्ध प्रसंग, संवाद एवं धार्मिक कथानकों का मंचन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, जनक, रावण, मेघनाथ, अंगद, हनुमान, सुग्रीव सहित अनेक पात्रों का जीवंत मंचन किया गया। मंचन के दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रामलीला मंचन समिति के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

हिन्दू धर्म का महान और आस्था का प्रतीक तमिलनाडु का रामेश्वरम मन्दिर
ग्राम सभा की भूमि खाली कराई गई, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान के अलवर में एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ भक्त झाड़ू चढ़ाते हैं
दो वर्षों के लिए थमेगी कानपुर-फर्रुखाबाद रेल की रफ्तार
बेटे पर पिता के खाते से नौ लाख रुपये निकालने का आरोप डीसीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

डीएम ने बिल्हौर में विकास कार्यों की परखी हकीकत, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

Shabdmail News
Shabdmail News
June 24, 2026
धर्मशाला तोड़करकब्जे की साजिशमुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहटप्रशासन से FIR की मांग
रायेसेन किले में आज भी भटकती है रानी की आत्मा रात में भय और अजीब आवाजें का होता है आभास
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: औरोताहरपुर में ‘एक शाम राम के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?