By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: ओमनी वैन को बचाने में अनियंत्रित हुई डायल-112 की स्कार्पियो, धान के खेत में गिरी
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेशसनसनी

ओमनी वैन को बचाने में अनियंत्रित हुई डायल-112 की स्कार्पियो, धान के खेत में गिरी

Shabdmail News
Last updated: September 20, 2026 3:34 pm
Shabdmail News
Published: September 20, 2026
Share
SHARE

आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार

विषधन क्षेत्र में गश्त के दौरान हादसा, ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से बाहर निकाली गई पुलिस की गाड़ी
उत्तर प्रदेश। कानपुर नगर।बिल्हौर: ककवन थाना क्षेत्र के रहीमपुर-विषधन मार्ग पर रविवार सुबह सामने से आ रही तेज रफ्तार ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में डायल-112 की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरी। खेत में करीब पांच फीट पानी भरा होने के बावजूद वाहन में सवार तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। हादसे में पुलिस वाहन को भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे स्कार्पियो को खेत से बाहर निकाला गया।

हेड कांस्टेबल मधुव्रत, कांस्टेबल आदर्श कुमार और छोटे सिंह रविवार सुबह डायल-112 की स्कार्पियो से विषधन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वाहन छोटे सिंह चला रहे थे। कांस्टेबल आदर्श कुमार के अनुसार, पुलिसकर्मी मुनौवरपुर से विषधन की ओर जा रहे थे। विषधन गांव के नजदीक पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार ओमनी वैन आती दिखाई दी। आमने-सामने टक्कर की आशंका को देखते हुए स्कार्पियो चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया।

अचानक हुए इस प्रयास में पुलिस वाहन सड़क से नीचे उतरकर धान के खेत में चला गया। बारिश के कारण खेत में पानी भरा था और वाहन करीब पांच फीट गहरे पानी में जा गिरा। हालांकि गनीमत रही कि वाहन पलटा नहीं और उसमें सवार पुलिसकर्मियों को चोट नहीं आई। सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत में पानी अधिक होने के कारण पुलिसकर्मी खुद वाहन को बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर मंगवाया गया। रस्से से स्कार्पियो को ट्रैक्टर से बांधकर काफी प्रयास के बाद उसे खेत से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि ओमनी वैन को बचाने के प्रयास में डायल-112 की स्कार्पियो सड़क किनारे धान के खेत में चली गई थी। वाहन को बाहर निकलवा लिया गया है। हादसे में सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं और पुलिस वाहन भी सुरक्षित है।

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी बोले- प्राकृतिक खेती से ही सुधरेगी साख, सरकार के सामने रखे सुझाव
सुबह-सुबह पुलिस लाइन में गूंजी कदमताल… एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया औचक निरीक्षण
पत्रकार पर जानलेवा हमला, धमकी का ऑडियो वायरल
बेटे की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार…
ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेशधर्म

बाबा रामदेव जी महाराज व श्री तेजा जी महाराज का दशमी महोत्सव आस्था उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Shabdmail News
Shabdmail News
September 23, 2026
राज्य की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले गए।
मैनपुरी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता और मां से मारपीट! बेटी को छोड़ने आई मां का हाथ टूटा, पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री श्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
रायपुर : भविष्य की उड़ान: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, आवेदन शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: ओमनी वैन को बचाने में अनियंत्रित हुई डायल-112 की स्कार्पियो, धान के खेत में गिरी
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?