By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: मैनपुरी में 3 महीने में चमकेंगे मंदिर और घंटाघर,डीएम सख्तः- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सौंदर्याकरण से कोई समझौता…
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में 3 महीने में चमकेंगे मंदिर और घंटाघर,डीएम सख्तः- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सौंदर्याकरण से कोई समझौता…

Shabdmail News
Last updated: May 18, 2026 2:44 pm
Shabdmail News
Published: May 18, 2026
Share
SHARE

जितेन्द्र सिंह जीतू आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार

मैनपुरी में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सौंदर्याकरण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में मंदिर विकास, घंटाघर सौंदर्गीकरण, मॉडल स्कूल, रामलीला मैदान और कोर्ट भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
डीएम ने भगवान भोलेनाथ विष्णुधाम मंदिर, माता मंदिर और हनुमान जी महाराज मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्य अगले तीन महीने में पूरे हो जाएंगे। कई स्थानों पर मल्टीपर्पज हॉल लगभग तैयार हैं, जबकि कुछ भवनों में फिनिशिंग का काम जारी है।

मिट्टी समतलीकरण और सौंदर्गीकरण पर विशेष ध्यान

डीएम ने निर्देश दिए कि अंतिम फिनिशिंग से पहले साफ-सफाई, मिट्टी समतलीकरण और सौंदर्याकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। माता मंदिर परिसर में अधूरे फिनिशिंग कार्य और फैली मिट्टी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने आश्वासन दिया कि 10 से 15 दिन में पूरा परिसर आकर्षक बना दिया जाएगा।
घंटाघर सौंदर्याकरण परियोजना की समीक्षा के दौरान फसाड लाइटिंग का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि कई बार टेंडर जारी होने के बावजूद फर्म नहीं मिल पाई है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रक्रिया तेज कर जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घंटाघर के चारों ओर चेन फेंसिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को भी कहा।

स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय परियोजना की समीक्षा में बताया गया कि इसका निर्माण कार्य 22 अप्रैल से शुरू हुआ है। यह विद्यालय काशीराम आवास योजना परिसर के पास बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। रामलीला मैदान का विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिस पर डीएम ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में न्यायालय परिसर में बन रहे 9 कोर्ट रूम और रिकॉर्ड रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, नगर पंचायत भोगांव के बहुउद्देशीय भवन और बरनाहल कम्युनिटी सेंटर के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

ग्राम चौपाल में सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश
बिल्हौर में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर चालक, मौके पर दर्दनाक मौत
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: सपनों को निगल गई आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, पैर फिसलने से युवक की मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

विश्व कप में लियोनेल मेसी का नया रिकॉर्ड, 18 गोल के साथ बने इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर

Shabdmail News
Shabdmail News
June 23, 2026
सड़क निर्माण विवाद पर मौके की पैमाइश, जेई व ग्रामीणों ने आरोपों को बताया निराधार
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई में प्रदर्शित हुई 64 योगिनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘Y64 – व्हिस्पर्स ऑफ द अनसीन’
लापता पति के मोबाइल से आया फिरौती का मैसेज! पत्नी बोली—’₹5 हजार भेजो, तभी जिंदा देख पाओगे’
बेटे पर पिता के खाते से नौ लाख रुपये निकालने का आरोप डीसीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: मैनपुरी में 3 महीने में चमकेंगे मंदिर और घंटाघर,डीएम सख्तः- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सौंदर्याकरण से कोई समझौता…
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?