By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
मध्य प्रदेशसनसनी

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

Shabdmail News
Last updated: August 10, 2026 1:35 pm
Shabdmail News
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

गुना पुलिस ने मात्र 06 दिनों में किया चोरी का खुलासालगभग 1 करोड़ 47 लाख रुपये की संपत्ति जब्त02 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति, वैज्ञानिक विवेचना, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं सतत मॉनिटरिंग के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में गुना पुलिस ने थाना फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई चोरी का मात्र 06 दिनों में सफल खुलासा करते हुए सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली है। प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना तथा पुलिस टीमों के सुनियोजित रणनीति, उत्कृष्ट समन्वय और निरंतर फील्ड ऑपरेशन के माध्यम से प्राप्त हुई है।

दिनांक 02-03 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि ग्राम चक चुरेला निवासी श्री बाबूलाल मीना के घर से अज्ञात बदमाश तिजोरी ओर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए थे। तिजोरी में लगभग 2 से 2.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, लगभग 3 किलोग्राम चांदी के जेवर, 11 लाख 50 हजार रुपये नकद रखे थे। घटना के बाद थाना फतेहगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विशेष जांच प्रारंभ की गई।

घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध नहीं होने के बावजूद पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच पद्धति अपनाते हुए फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों, डॉग स्क्वाड, तकनीकी साक्ष्यों के सूक्ष्म विश्लेषण, मजबूत मुखबिर तंत्र, निरंतर फील्ड ऑपरेशन, गहन पूछताछ तथा विभिन्न स्तरों पर प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण कर सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

पुलिस ने मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न जिलों में लगातार समन्वित अभियान चलाकर 08 अगस्त को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 48 लाख रुपये है, बरामद किए हैं।

प्रकरण के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी एवं शेष चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रभावी खुफिया तंत्र और समन्वित टीमवर्क के आधार पर अपराधियों के विरुद्ध लगातार निर्णायक कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखना मध्यप्रदेश पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।

यह कार्रवाई पुनः सिद्ध करती है कि सुदृढ़ नेतृत्व, वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण, मजबूत मुखबिर तंत्र तथा समन्वित पुलिसिंग के माध्यम से चुनौतीपूर्ण अपराधों का भी त्वरित एवं सफल अनावरण संभव है।

भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ओमनी वैन को बचाने में अनियंत्रित हुई डायल-112 की स्कार्पियो, धान के खेत में गिरी
किसान कृषि की नई तकनीक, फसल विविधीकरण और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति
मैनपुरी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: विदाई के 24 घंटे बाद करंट से पिता की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorizedउत्तर प्रदेश

वृंदावन में नाव पलटनें से 15 लोगों की मौत

Shabdmail News
Shabdmail News
April 13, 2026
प्रकृतिक आपदाओं और संकट के समय सरकार हमेशा साथ -मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
पत्रकार महेंद्र चौबे सोनी मैरिज गार्डन कन्नौद में भव्य वैवाहिक समारोह संपन्न, नवदंपति को मिला शुभाशीष
करहल के इस स्कूल पर गंभीर आरोप! 800 बच्चों की जान खतरे में? शिकायत में हुए बड़े खुलासे
प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?