By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: पांच साल बाद भी अधूरा अमृत सरोवर, सूखे तालाब ने खोली विकास कार्यों की पोल
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

पांच साल बाद भी अधूरा अमृत सरोवर, सूखे तालाब ने खोली विकास कार्यों की पोल

Shabdmail News
Last updated: June 23, 2026 4:59 pm
Shabdmail News
Published: June 23, 2026
Share
SHARE

गगनेश तिवारी ब्यूरो शब्द मेल समाचार बिल्हौर कानपुर नगर

बिल्हौर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों का पुनर्जीवन करना है, लेकिन बिल्हौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेडुआ में यह योजना पांच वर्ष बाद भी अपने लक्ष्य से कोसों दूर नजर आ रही है। यहां अमृत सरोवर के नाम पर हुए विकास कार्य अब सवालों के घेरे में हैं। कागजों में करोड़ों की योजनाओं और विकास के दावों के बीच धरातल पर तालाब सूखा पड़ा है तथा कई निर्माण कार्य अधूरे दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार अमृत सरोवर के निर्माण एवं सुंदरीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन आज भी तालाब में पानी नहीं है। सरोवर परिसर में जलकुंभी, झाड़ियां और गंदगी फैली हुई है, जिससे इसकी उपयोगिता समाप्त होती जा रही है। वहीं सरोवर के चारों ओर कराया गया इंटरलॉकिंग कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिससे योजना की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
मौके पर लगे शिलापट के अनुसार ग्राम पंचायत मेडुआ में निर्मित अमृत सरोवर की लंबाई 60 मीटर तथा चौड़ाई 70 मीटर दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना शुरू होने के समय सरोवर को गांव के जल संरक्षण, भूजल स्तर सुधार और सौंदर्यीकरण का केंद्र बताया गया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह उद्देश्य पूरा नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई और समय-समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण सरोवर बदहाली का शिकार हो गया। उनका कहना है कि यदि नियमित सफाई, जलभराव की व्यवस्था और अधूरे निर्माण कार्यों को समय रहते पूरा कराया जाता तो यह सरोवर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो सकता था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अमृत सरोवर योजना के तहत हुए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, खर्च की समीक्षा की जाए तथा अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ वास्तव में गांव के लोगों तक पहुंच सके।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से महिला की मौत
दहेज हत्या के फरार दंपती को पुलिस ने दबोचा, छह माह से चल रहे थे फरार
नियमितीकरण की मांग को लेकर पैरावेट कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
मां थाने में प्रेमी के साथ बैठी रही… सड़क पर तड़पती रही 5 साल की बेटी! मैनपुरी की घटना ने झकझोर दिया
111 शिकायतों पर गरजे एडीएम, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uncategorized

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर में लाइब्रेरी, पुष्पवाटिका एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

Shabdmail News
Shabdmail News
April 13, 2026
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल
नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: पांच साल बाद भी अधूरा अमृत सरोवर, सूखे तालाब ने खोली विकास कार्यों की पोल
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?