जितेन्द्र सिंह जीतू : आगरा मंडल प्रभारी शब्द मेल समाचार
गोवर्धन पुलिस ने अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास नाम के एक ऐसे साधु को गिरफ़्तार किया है जो ऑनलाइन प्रवचन करता था और पढ़ी–लिखी सुंदर लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर अपने घर / निवास पर बुलाता था ।
फिर उन्हें नशीला प्रसाद खिला पिलाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था।इतना ही नही उनकी नग्न फोटो खींचकर आगे का भी इंतज़ाम पक्का कर लेता था, अर्थात ब्लैकमेल करता था। छत्तीसगढ़ की एक लड़की के साथ अभिषेक मिश्रा ने ऐसा ही किया। उस लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अभिषेक पकड़ा गया। उसके मोबाइल से करीब 12 लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो मिले हैं।पुलिस ने जब राधाकुण्ड में इसके घर पर छापा मारा तो 2 लड़कियां वहां मौजूद मिलीं । उन्हें मुक्त कराया गया ।
अभिषेक मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री पाई। फिर 20 लाख रुपए पैकेज पर जॉब की।
अब सब कुछ छोड़कर आध्यात्म की दुनिया मे आ कर इस तरह ऐश कर रहा था

