By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Shabdmail NewsShabdmail NewsShabdmail News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • अंदरूनी सूत्र
  • टैकनोलजी
  • धर्म
  • पेसा
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • विज्ञान
  • वित्त
  • सनसनी
  • स्वास्थ्य
Reading: रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी दिए जनसेवा और अनुशासन की सीख
Share
Font ResizerAa
Shabdmail NewsShabdmail News
  • पेसा
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • टैकनोलजी
  • अंदरूनी सूत्र
Search
  • होम
  • Categories
    • टैकनोलजी
    • राज्य
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • अंदरूनी सूत्र
    • पेसा
    • विज्ञान
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • Articles
Have an existing account? Sign In
Follow US
Uncategorized

रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी दिए जनसेवा और अनुशासन की सीख

Shabdmail News
Last updated: June 2, 2026 12:53 pm
Shabdmail News
Published: June 2, 2026
Share
SHARE

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अनुशासन, ईमानदारी एवं सेवाभाव से कार्य करने के दिए निर्देश

पुलिस अकादमी प्रशिक्षण के बाद अब फील्ड में सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है।”

रोशन यादव : शब्द मेल समाचार छत्तीसगढ़
2 जून, रायगढ़ । पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर द्वारा दिनांक 22 मई 2026 को 526 उप निरीक्षकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जिलों के आबंटन संबंधी आदेश जारी किए गए थे। उक्त आदेश के परिपालन में रायगढ़ जिले में व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों ने कल पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचयात्मक भेंट कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को अकादमी प्रशिक्षण के पश्चात अब फील्ड में कार्य करने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक प्रशिक्षण पुलिस सेवा का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जहां वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करते हुए सीखने और स्वयं को बेहतर अधिकारी के रूप में विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सीख दी। एसएसपी ने कहा कि अनुशासन पुलिस विभाग की प्रथम सीढ़ी है और प्रत्येक पुलिस अधिकारी को अपने आचरण एवं कार्यशैली से विभाग की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग को अन्य विभागों से अलग बताते हुए कहा कि पुलिस की ड्यूटी केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आम जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और सेवाभावी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने भी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को संबोधित करते हुए अनुशासन और विवेचना स्तर को अभी से उच्च कोटि का बनाए रखना कहा गया
व्यवहारिक प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने, वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पुलिसकर्मियों से सीखने तथा कानून व्यवस्था, अपराध विवेचना एवं पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को गंभीरता से समझने की सलाह दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल एवं उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।

आज एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा इन 18 प्रशिक्षण उप निरीक्षकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के अलग-अलग स्थान में अस्थायी रूप से पदस्थ किया है, जहां वे पुलिसिंग की हर बारिकियों को सीखेंगे।

👉🏻एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जनसेवा का दायित्व है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को फील्ड में व्यवहारिक रूप से लागू करें, अनुशासन, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।”

तमनार में भाजपा मंडल का द्विदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग उत्साह और संकल्प के साथ सम्पन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं और सुविधाओं की घोषणा
मध्य प्रदेश में बढता आधुनिक सुविधाओं के साथ रेलवे का विस्तार
IPL 2026 फाइनल: RCB बनाम GT, पंत-पांड्या-सिराज पर टिकी देशभर की नजरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गिरी गाज,
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
उत्तर प्रदेश

ग्राम बनी में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का भूमि पूजन, ₹30 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक शिक्षण संस्थान

Shabdmail News
Shabdmail News
May 15, 2026
स्वस्थ जीवन ही मूल (असली पूंजी)धरोहर: स्वस्थ रहना
नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ठगी के पैसों से खरीदी थी बोलेरो
उमेश पाल हत्याकांड के तीन साल: पत्नी जया पाल बोलीं—डरेंगे तो गीदड़ कहलाएंगे
जहां जल से नहीं सिन्दूर से होता है भगवान शिव का अभिषेक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact
Top Categories
  • यात्रा
  • मनोरंजन
  • पेसा
  • अंदरूनी सूत्र
  • धर्म
  • सनसनी

राज्य

  • उत्तर प्रदेश
  • झारखंड
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • तेलंगाना
Reading: रायगढ़ जिले को मिले 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षक, एसएसपी दिए जनसेवा और अनुशासन की सीख
Share
© Shabdmail News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?