आलोक अवस्थी उत्तर प्रदेश प्रभारी शब्द मेल समाचार
उत्तर प्रदेश।कानपुर नगर।शिवराजपुर। कानपुर कमिश्नरेट की शिवराजपुर थाना पुलिस ने हाईवे पर कार सवार होकर बकरा व्यापारियों को निशाना बनाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को आरोपियों ने बकरा व्यापारियों की कार को रोककर करीब 43,100 रुपये की लूट की थी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1,19,500 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन चाकू और वारदात में प्रयुक्त एक्सयूवी-500 कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुमार उर्फ मंडल, मयंक सैनी उर्फ ऋषि, आयुष सैनी, अनुज यादव और आसिफ इदरीसी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

